Bharat Express DD Free Dish

PM In Bangaluru: राज्यपाल और सीएम सिद्धारमैया को खुद पीएम मोदी ने स्वागत के लिए आने से रोका था, संबोधन के दौरान बताई पूरी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ग्रीस की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार को भारत वापस लौटे.

process-aws

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ग्रीस की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार को भारत वापस लौटे. पीएम मोदी इस दौरान सीधे दिल्ली न जाकर बेंगलुरु पहुंच गए. जहां बीजेपी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट के बाहर प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया.

वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक हूं- पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि उन्होंने ही सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम से कहा था कि इतनी सुबह कष्ट मत उठाइये. अभी मेरा मन सिर्फ उन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक है, जिन्ंहोंने चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाया है.

पीएमओ ने दी थी सीएमओ को जानकारी

पीएम मोदी ने कहा कि इस बात की जानकारी पीएमओ ने सीएमओ और राजभवन को दे दी थी. कि पीएम की अगवानी के लिए आने की जरूरत नहीं है. क्योंकि वैज्ञानिकों से मिलने के लिए काफी उत्सुक हूं.

यह भी पढ़ें- “चन्द्रमा ने अपनी बहन धरती की राखी का मान रखा”, ग्रीस में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर बोले PM मोदी

“वैज्ञानिकों को प्रणाम करने आया हूं…कष्ट मत उठाइये”

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सिद्धारमैया को न बुलाने पर अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम को मैंने ही न आने के लिए कहा था. राज्यपाल से भी रिक्वेस्ट की थी कि आप इतनी जल्दी कष्ट मत उठाइये. मैं तो वैज्ञानिकों को प्रणाम करने आया हूं, लेकिन उन्होंने सहयोग किया. इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगली बार जब वो आएंगे तो सीएम और डिप्टी सीएम जरूर अपना प्रोटोकॉल निभाएं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read