Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘GST सुधार जनता के लिए बड़ी राहत, पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा देश’

महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने जीएसटी स्लैब में हुए बदलावों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन सुधारों से मध्यम वर्ग और गरीब नागरिकों को बड़ी राहत मिली है. 33 प्रकार की दवाइयों पर जीएसटी दरों में की गई कटौती.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने जीएसटी स्लैब में हुए बदलावों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन सुधारों से मध्यम वर्ग और गरीब नागरिकों को बड़ी राहत मिली है.

श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “खाने-पीने की वस्तुओं, दैनिक जरूरतों और गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 33 प्रकार की दवाइयों पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है.

इन बदलावों से आम लोगों में उत्साह का माहौल है. सरकार का यह निर्णय आम आदमी और व्यापारियों के लिए लाभकारी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.”

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत कर रहा प्रगति

फुंडकर ने आगे कहा, “पीएम मोदी की लोकप्रियता और प्रभाव वैश्विक स्तर पर स्पष्ट है. अमेरिका द्वारा टैरिफ और दबाव की कोशिशों के बावजूद, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बिना किसी से प्रभावित हुए प्रगति कर रहा है. पीएम मोदी की वजह से हमारा देश आज निर्भीक होकर आगे बढ़ रहा है. वे देश के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं.”

राहुल गांधी कार्यों से अधिक अन्य चीजों में व्यस्त

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहे जाने पर फुंडकर ने कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और युवा नेता सचिन तांबे जैसे लोगों के बयानों से स्पष्ट है कि राहुल गांधी पार्टी कार्यों से अधिक अन्य चीजों में व्यस्त रहते हैं. राहुल गांधी को न तो संगठन, न कार्यकर्ता, और न ही देश की समस्याओं से कोई लेना-देना है.” फुंडकर ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता स्वयं राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहते हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में अशांति फैलाना और भारत को पीछे ले जाना चाहते हैं. यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है. उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए और अपने अन्य कार्यों में व्यस्त रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  GST दरों में कटौती से उद्योगों में खुशी की लहर, उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital