Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat ATS ने अलकायदा के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 3 राज्‍यों से दबोचे गए 4 आतंकवादी 

Al-Qaeda Terrorist Arrest: गुजरात ATS ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

Al-Qaeda Terrorist Arrest

Al-Qaeda Terrorist Arrest: गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को बड़ी सफलता मिली है. ATS ने अलकायदा (Al-Qaeda Terrorist) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार आतंकियों को गिरफ्तार किया. चार आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किए गए हैं. आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है.

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईए) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है. ATS की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल जारी है.

बब्बर खालसा से जुड़ा आतंकी आकाशदीप गिरफ्तार

आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी फरासखाना, दिल्ली, मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद, सेफुल्ला कुरेशी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी भोईवाडा, मोडासा और जीशान अली पुत्र आसिफ अली निवासी नोएडा सेक्टर 63, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान आकाशदीप के रूप में हुई. दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से यह गिरफ्तारी की.

22 वर्षीय आकाशदीप अमृतसर का रहने वाला है. आरोप है कि पंजाब के बटाला में हुए ग्रेनेड अटैक के समय आकाशदीप ने हमलावरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया करवाई थी. उस पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है. स्पेशल सेल के मुताबिक, आकाशदीप सोशल मीडिया के जरिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकियों के संपर्क में था.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने मस्जिद में की सपा की मीटिंग, मचा बवाल; डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- हमेशा नमाज़वादी बने रहते हैं

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital