Bharat Express DD Free Dish

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंग ‘आशा के केंद्र’ अदाणी विद्या मंदिर का दौरा

Acharya Devvrat visit Adani Vidya Mandir Ahmedabad: देश में बच्चों के सपनों को पंख देने का मिशन अदाणी विद्या मंदिर का दौरा करने के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सोमवार को पहुंच रहे हैं.

Acharya Devvrat visit Adani Vidya Mandir Ahmedabad

Acharya Devvrat visit Adani Vidya Mandir Ahmedabad: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सोमवार, 29 सितंबर, 2025 को अहमदाबाद स्थित अदाणी विद्या मंदिर का दौरा करेंगे. यहां वह बच्चों से मुलाकात करने के साथ परिसर का जायजा लेगें. राज्यपाल आचार्य देवव्रत स्कूल में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

बच्चों के लिए आशा और अवसर का केंद्र

अदानी विद्या मंदिर (Adani Vidya Mandir या AVM) अदानी फाउंडेशन द्वारा संचालित शैक्षिक पहल है. यह मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान देता है. यह स्कूल उन बच्चों के लिए आशा और अवसर का केंद्र है जिनके पास शिक्षा के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं हैं.

Adani Vidya Mandir की मुख्य विशेषताएं

  • पूरी तरह से निःशुल्क शिक्षा
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मान्यता
  • भारतीय संस्कार और दर्शन
  • तीन राज्यों में अदानी विद्या मंदिर

अदानी विद्या मंदिर के परिसर विभिन्न राज्यों में स्थित हैं. यहां करीब 3,000 बच्चे शिक्षा का लाभ ले रहे हैं. अन्य स्कूलों के साथ गुजरात के अहमदाबाद और भद्रेश्वर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और आंध्र प्रदेश में कृष्णपट्टनम अदानी विद्या मंदिर के परिसर हैं.

  • स्कूल सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध है और इंग्लिश मीडियम में शिक्षा देता है.
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को कक्षा 3 से 12 तक पूरी तरह से मुफ्त दी जाती है.
  • यहां बच्चों को किताबें, नोटबुक, यूनिफॉर्म, परिवहन, खाना पूना फ्री दिया जाता है.
  • स्कूल में भारतीय संस्कार, नैतिकता और कृतज्ञता का भाव विकसित किया जाता है.

कैसे होता है प्रवेश? (Adani Vidya Mandir admission process)

अदानी विद्या मंदिर में पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को लिखित परीक्षा ली जाती है. इसके बाद शारीरिक सत्यापन और एक छोटा सा बातचीत का सेशन किया जाता है. इस स्कूल की खास बात यह भी है कि राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड ने इसे देश के शीर्ष स्कूलों में से एक माना है. पिछले कुछ सालों में यहां के परिणाम भी 100 फीसदी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर छोड़ दिल्ली के कैसे हो गए BCCI के नए बॉस मिथुन मन्हास?

अदानी विद्या मंदिर उन बच्चों के सपनों को पंख देने का एक मिशन है जिनकी प्रतिभा गरीबी के कारण सीमित हो सकती थी. अदानी फाउंडेशन की ओर से 4 अदानी विद्या मंदिर (AVM) के अलावा देशभर में कई स्कूल संचालित किए जाते हैं. इसमें दो प्रोजेक्ट स्कूल भी शामिल हैं. इनका मकसद समग्र और मूल्य-आधारित शिक्षा देना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read