Bharat Express DD Free Dish

पहले किया पीछा, फिर रोकने की कोशिश…महिला राइडर ने गुरुग्राम हिट-एंड-रन का VIDEO किया शेयर, जानें क्या बोली?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर ने कार चालक पर पीछा करने, बदसलूकी और बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है.

Gurugram

Gurugram Women Biker Hit and Run: देश की हाईटेक ‘साइबर सिटी’ गुरुग्राम की सबसे पॉश और हाई-स्पीड सड़कों में शुमार गोल्फ कोर्स रोड (Golf Course Road) रविवार को एक बार फिर मनचलों और बेलगाम कार चालकों की गुंडागर्दी का गवाह बनी. अपने दोस्तों के साथ वीकेंड राइड पर निकली एक महिला बाइक राइडर के साथ कार सवार चालक ने न सिर्फ सरेआम बदतमीजी की, बल्कि चलती मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया.

हादसे के बाद सिरफिरा कार चालक रेड लाइट पर रोकने की कोशिशों को दरकिनार करते हुए मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने घटना का पूरा वीडियो और गोप्रो फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर गुरुग्राम पुलिस से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

VIDEO शेयर कर क्या बोली महिला राइडर?(Gurugram Women Biker Hit and Run)

पीड़ित महिला राइडर द्वारा साझा की गई जानकारी और वीडियो फुटेज के अनुसार, वह रविवार सुबह अपने साथी बाइकर्स के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर राइडिंग कर रही थीं. तभी एक तेज रफ्तार कार चालक लगातार उनकी मोटरसाइकिल का पीछा करने लगा. चालक ने कई बार खतरनाक तरीके से महिला राइडर के बेहद पास आकर गाड़ी कट की और उन्हें जबरन सड़क किनारे बाइक रोकने के लिए चिल्लाता रहा. जब महिला ने कार से दूरी बनाने की कोशिश की, तो कार सवार का गुस्सा और बढ़ गया.

 

राइडिंग गियर्स से बची महिला की जान(Gurugram Women Biker Hit and Run)

कार सवार से बचकर आगे निकलने के प्रयास में महिला राइडर जैसे ही लेन बदलने लगीं, बेकाबू कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में साइड से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि महिला संतुलन खो बैठीं और चलती मोटरसाइकिल से घिसटती हुई सीधे सड़क पर जा गिरीं. गनीमत यह रही कि महिला राइडर ने प्रॉपर राइडिंग गियर्स (हेलमेट, जैकेट और नी-गार्ड्स) पहन रखे थे, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन शरीर पर कई गंभीर चोटें और खरोंचें आई हैं.

यह भी पढ़ें: ग्लोबल वैल्यू चेन, डिजिटल हेल्थ और AI से लेकर सांस्कृतिक सुरक्षा तक: BRICS इंडिया-2026 फैक्टशीट में क्या-क्या खास? जानिए

साथी बाइकर ने किया पीछा लेकिन आरोपी भाग निकला

वारदात के तुरंत बाद महिला राइडर के साथी बाइकर ने कार का पीछा किया और अगले सिग्नल (रेड लाइट) पर आरोपी की गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया. लेकिन कानून से बेखौफ कार चालक ने रुकने के बजाय अपनी गाड़ी को तेजी से भगाया और बाइक को साइड मारते हुए वहां से रफूचक्कर हो गया. पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रहे अन्य साथी राइडर्स के हेलमेट कैमरे में कैद हो गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read