Bharat Express DD Free Dish

ग्वालियर में पिकनिक मनाने निकला था युवक, सिंध नदी में बह गया, गोताखोरों ने निकाला शव

Dhoomeshwar Dham Accident: ग्वालियर में पिकनिक मनाने आए युवकों के एक ग्रुप के लिए रविवार का दिन बहुत ही दर्दनाक साबित हुआ. भितरवार थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम में मंदिर दर्शन के बाद सिंध नदी में नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया.

Gwalior Sindh River Accident

ग्वालियर में पिकनिक मनाने आया एक युवक सिंध नदी में डूब गया (इमेज-Bharat Express)

Dhoomeshwar Dham Accident: ग्वालियर में पिकनिक मनाने आए युवकों के एक ग्रुप के लिए रविवार का दिन बहुत ही दर्दनाक साबित हुआ. भितरवार थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम में मंदिर दर्शन के बाद सिंध नदी में नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया. अपने दोस्तों के सामने ही वह पानी में बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि ग्वालियर के मुरार इलाके से कुछ युवक धूमेश्वर धाम घूमने और मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. मंदिर में दर्शन के बाद युवक सिंध नदी के पास पहुंचे और नहाने लगे. इसी दौरान मुकेश जाटव नाम का युवक नदी के तेज बहाव में फंस गया. साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका.

गोताखोरों ने निकाला युवक का शव

हादसे के बाद युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही भितरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मुकेश जाटव का शव नदी से बाहर निकाल लिया. शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों में चीख-पुकार मच गई.

इस हादसे के बाद धूमेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार बारिश हो रही है और नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ा हुआ है. इसके बावजूद नदी के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए.

प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप

लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से बारिश और नदी के तेज बहाव को लेकर अलर्ट जारी किए जाते हैं, लेकिन मौके पर न तो कोई सुरक्षा टीम तैनात थी और न ही लोगों को नदी में जाने से रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था दिखाई दी.

ये भी पढ़ें- मेरठ में पूर्व मंत्री की बंद मीट फैक्टरी में डकैती, बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटा

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read