Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस देने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है.

INDIA bloc impeachment motion against CEC

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक महाभियोग ला रहा है

Edited by Sahil Singh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष फिर कदम उठाने की तैयारी में है. INDIA ब्लॉक के दल लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में महाभियोग का नया प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार है और कानूनी विशेषज्ञों से समीक्षा कराई जा रही है. नोटिस अगले सप्ताह दिए जाने की संभावना है.

इस साल में तीसरी बार

यह ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष की इस साल तीसरी कोशिश होगी. इससे पहले 12 मार्च को नोटिस दिए गए थे. लोकसभा अध्यक्ष ने 12 मार्च के नोटिस को स्वीकार नहीं किया था. लोकसभा में यह नोटिस 130 सांसदों के हस्ताक्षर वाला था. 24 अप्रैल को राज्यसभा में 73 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर वाला नया नोटिस पेश किया गया था. इसमें ‘सिद्ध कदाचार’ के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई थी और नौ आरोप गिनाए गए थे.

अब पुराने नोटिस की स्थिति को लेकर विपक्ष के भीतर असमंजस बताया जा रहा है. अप्रैल में हस्ताक्षर करने वाले कुछ सांसदों के राजनीतिक समीकरण बदलने की बात सामने आई है. ऐसे में विपक्ष नया नोटिस तैयार कर रहा है.

नए प्रस्ताव की वजह क्या है?

ताजा पहल उस रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें चुनाव आयोग के भीतर मतभेद और आयुक्तों की ओर से फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात कही गई. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 महीनों में आयोग के भीतर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज हुई थीं. विपक्ष इसे नए प्रस्ताव में शामिल कर सकता है.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया


विपक्षी दलों के मुताबिक, इस बार दोनों सदनों में एक साथ पहल की कोशिश होगी. सूत्रों का कहना है कि संसद का सत्र चलना नोटिस देने के लिए अनिवार्य नहीं है. इसलिए ड्राफ्ट पर सहमति बनने के बाद जल्द प्रक्रिया आगे भी बढ़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital