Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, CCTV में आरोपी कैद-पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप

जयपुर के मालवीय नगर इलाके में एक बेहद शर्मशार कर देने वाला सामने आया है. जहा एक गर्भवती महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को पुलिस बेहद हलके में ले रही है. जिसके बाद सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर कई उठ सवाल खड़े हो गए है.

Jaipur molestation case,
Edited by Shubhra Rai

नतांस पटेल/जयपुर: राजस्थान के जयपुर के मालवीय नगर से एक नया मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने मोबाइल पर बात कर रही गर्भवती महिला का पीछा किया और उसे पिछे से पकड़ लिया. महिला के विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की स्पष्ट पहचान होने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. वीडियो वायरल होने बाद पुलिस जांच शुरू.

गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़

जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. शहर में लगातार सामने आ रही छेड़छाड़ की घटनाओं के बीच मालवीय नगर में गर्भवती महिला के साथ हुई बदसलूकी और उसमें पुलिस की लापरवाही ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना 25 मार्च की शाम करीब 6:10 बजे की है, जब मालवीय नगर सेक्टर-9 में एक गर्भवती महिला मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी. तभी एक युवक उसका पीछा करने लगा और अचानक से उसे पीछे से पकड़ लिया. महिला के विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर दिखाकर उसे डराया और मौके से फरार हो गया.

पुलिस द्वारा मामला दबाने की कोशिश

जिसके बाद पीड़िता ने अगले दिन 26 मार्च को जवाहर सर्किल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उसे दबाने की पूरी कोशिश की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SHO आशुतोष सिंह ने आरोपी को थाने तो बुलाया, लेकिन बिना कोई कार्रवाई के छोड़ दिया. जबकि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान हो चुकी थी.

मामला तब सामने आया जब 12 अप्रैल को घटना से जुड़ा वीडियो और खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ा और कार्रवाई की गई.

सस्पेन्ड और चार्जशीट जारी

DCP रंजीता शर्मा ने सख्ती दिखाते हुए ड्यूटी ऑफिसर एएसआई महेश मीणा और हेड कांस्टेबल अंगद राम को सस्पेन्ड कर दिया. जबकि  SHO आशुतोष सिंह के खिलाफ लापरवाही बरतने और आरोपी को छोड़ने के आरोप में चार्जशीट जारी की गई है.

आरोपी की पहचान राज गुर्जर के रूप में हुई है, जो गिरधर मार्ग पर एक स्पा सेंटर का संचालक बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, वह पहले भी सांगानेर और पंचवटी कॉलोनी में इसी तरह की घटनाओं में शामिल रह चुका है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े:दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 इनामी शूटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital