Bharat Express DD Free Dish

हरियाणा ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, चंडीगढ़ के घर में मिली लाश

हरियाणा ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, चंडीगढ़ के घर में मिली लाश

Haryana ADGP Y Puran Kumar Case

Haryana ADGP Y Puran Kumar Case: हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और वर्तमान में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया, रोहतक में तैनात थे. उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित आवास में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के अस्पताल में ले जाया गया है.

वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार, जो एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM Singh Saini) के साथ जापान में हैं. पुलिस अधिकारी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं. अभी तक किसी भी सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिली है. पुलिस टीम वाई पूरन कुमार के परिवार और सहयोगियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

स्तब्ध हो गया है विभाग

इस घटना ने हरियाणा पुलिस विभाग (Haryana Police Department) और राज्य प्रशासन सक्ते में है. ADGP पूरन को उनके काम और ईमानदारी के लिए उनके साथी बेहद पसंद करते थे. उनकी अचानक मौत और उनके द्वारा उठाए गए इस कदम ने शबी को स्तब्ध कर दिया है. आईपीएस वाई पूरन कुमार हरियाणा के 2001 बैच के अधिकारी हैं. उनकी पत्नी भी IAS अधिकारी हैं. फिलहाल पुलिस जांच कर मामले की खुलासा करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव लड़ने के लिए मैथिली ठाकुर ने बताई अपनी पसंदीदा सीट, क्या पूरी है चुनावी योग्यता?

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है, तो यह एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। याद रखिए, जान है तो जहान है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read