Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का बड़ा दावा- ‘नहीं पिछड़ रही कांग्रेस, नतीजे हमारे पक्ष में ही आएंगे’

Haryana Assembly Election Result: कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में हमारी पार्टी जीत हासिल करेगी. उन्होंने दो टूक कहा कि कोई नहीं पिछड़ रहा है. राहुल गांधी की रहनुमाई में हम लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Kumari Selja

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Haryana Assembly Election Result: कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में हमारी पार्टी जीत हासिल करेगी. उनसे जब शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के पिछड़ने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने दो टूक कहा कि कोई नहीं पिछड़ रहा है. राहुल गांधी की रहनुमाई में हम लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी किसी अंतिम नतीजे पर पहुंच जाना उचित नहीं है. कुछ भी हो सकता है. अभी किसी का भी किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाना उचित नहीं रहेगा. अभी किसी को भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. मैं दावे के साथ कहती हूं कि अंतिम नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे. कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में अगली सरकार बनाने जा रही है.” वहीं बीजेपी के इस आरोप पर कि कांग्रेस मुंह की खाने के बाद भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का राग अलापेगी.

राहुल गांधी की रहनुमाई में चुनाव: कुमारी शैलजा

कुमारी शैलजा ने कहा, “आप देखिएगा कि कुछ देर बाद भाजपा भी राग अलापेगी. इन लोगों को प्रदेश में हार का मुंह देखना होगा. इन लोगों के पास जनता को दिखाने के लिए कुछ नहीं बचा है.”

इस बीच, जब उनसे सीएम फेस के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा, “राहुल गांधी की रहनुमाई में सभी मिलकर चुनाव लड़ा है.”

दरअसल, कुमारी शैलजा से सवाल किया गया था कि अगर आप (कुमारी शैलजा ) मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होती, तो आज कांग्रेस को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता.

बता दें कि हरियाणा के शुरुआती रुझानों के बीच कांग्रेस के खेमे में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब भाजपा को पछाड़कर कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही थी, लेकिन अचानक पूरी स्थिति बदल गई. भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर है, जबकि कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है.

इससे पहले, जब कांग्रेस की ओर रुझान जाते देख कांग्रेस कार्यालयों में ढोल नगाड़े बजने लगे और लोग एक-दूसरे को मिठाइयां तक खिलाते नजर आ रहे थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital