कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा.
Haryana Assembly Election Result: कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में हमारी पार्टी जीत हासिल करेगी. उनसे जब शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के पिछड़ने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने दो टूक कहा कि कोई नहीं पिछड़ रहा है. राहुल गांधी की रहनुमाई में हम लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी किसी अंतिम नतीजे पर पहुंच जाना उचित नहीं है. कुछ भी हो सकता है. अभी किसी का भी किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाना उचित नहीं रहेगा. अभी किसी को भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. मैं दावे के साथ कहती हूं कि अंतिम नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे. कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में अगली सरकार बनाने जा रही है.” वहीं बीजेपी के इस आरोप पर कि कांग्रेस मुंह की खाने के बाद भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का राग अलापेगी.
कुमारी शैलजा ने कहा, “आप देखिएगा कि कुछ देर बाद भाजपा भी राग अलापेगी. इन लोगों को प्रदेश में हार का मुंह देखना होगा. इन लोगों के पास जनता को दिखाने के लिए कुछ नहीं बचा है.”
इस बीच, जब उनसे सीएम फेस के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा, “राहुल गांधी की रहनुमाई में सभी मिलकर चुनाव लड़ा है.”
दरअसल, कुमारी शैलजा से सवाल किया गया था कि अगर आप (कुमारी शैलजा ) मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होती, तो आज कांग्रेस को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता.
बता दें कि हरियाणा के शुरुआती रुझानों के बीच कांग्रेस के खेमे में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब भाजपा को पछाड़कर कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही थी, लेकिन अचानक पूरी स्थिति बदल गई. भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर है, जबकि कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है.
इससे पहले, जब कांग्रेस की ओर रुझान जाते देख कांग्रेस कार्यालयों में ढोल नगाड़े बजने लगे और लोग एक-दूसरे को मिठाइयां तक खिलाते नजर आ रहे थे.
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 62 वर्ष के हो गए हैं. आरएसएस…
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…
India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…