Bharat Express DD Free Dish

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, भेंट की साइक्लोथॉन अभियान की बुकलेट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर साइक्लोथॉन अभियान की बुकलेट भेंट की. शाह ने अभियान की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया और उन्हें हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे साइक्लोथॉन अभियान से संबंधित एक बुकलेट भेंट की.

इस अभियान का उद्देश्य राज्य को नशा-मुक्त बनाना है, जिसके लिए हरियाणा की भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि साइक्लोथॉन अभियान के तहत राज्य के हर गांव तक नशा-मुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत 5 अप्रैल को हिसार से हुई थी, जो भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल और फरीदाबाद होते हुए गुरुग्राम तक पहुंचेगा.

पिछले साइक्लोथॉन में 1.77 लाख साइकिलिस्ट और 5.25 लाख नागरिकों ने हिस्सा लिया था, जिसके बाद साइक्लोथॉन 2.0 को और अधिक उत्साह के साथ शुरू किया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में इस अभियान को और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी नशा-मुक्त भारत के लिए प्रतिबद्ध है. इस मुलाकात से हरियाणा में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read