Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हरियाणा में सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी, मद्रास टाइगर के नाम से DC को भेजी ई-मेल

फरीदाबाद के लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है. मद्रास टाइगर के नाम से DC को ईमेल भेजी गई, पुलिस और बम स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Haryana News
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है. DC की मेल आईडी पर मंगलवार सुबह मद्रास टाइगर के नाम से धमकी भरा मैसेज आया. मेल में लिखा था कि शाम 4 बजे धमाका किया जाएगा. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की.

डॉग और बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया. सुबह का समय होने के कारण ऑफिस में कर्मचारी नहीं थे. टीमों ने सचिवालय के चप्पे-चप्पे की जांच की. हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
ऑफिस खुलने से पहले जांच की.

DC विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे एक ईमेल मिली, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सुचना दी गई थी. सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और डॉग स्क्वायड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ऑफिस खुलने से पहले ही सचिवालय में हर जगह जांच की गई.

ये भी पढ़ें: सीमा पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को शिपकी-ला से करेंगे शुभारंभ

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital