Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है. ‘वॉर ऑन गैंगस्टर’ अभियान के तहत 12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में उतारे गए हैं, विदेशों में बैठे गैंगस्टरों पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी होंगे और जनता के लिए खास हेल्पलाइन भी शुरू की गई है.

हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग में सामने आए भारी घोटाले की परतें खोली हैं, जिसे उन्होंने ‘वर्कस्लिप घोटाला’ बताया है.

शिकायतकर्ता सर्वो मित्र ने लीगल नोटिस में डीजीपी से 15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ थार वाहन मालिकों पर दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की है. नोटिस में यह भी लिखा गया है कि DGP के बयान के बाद लोगों ने थार मालिक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है.

Babbar Khalsa Terror Module: काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा मॉड्यूल के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 86पी हैंड-ग्रेनेड बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विशवजीत और जैक्सन के रूप में हुई है.

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सिख समुदाय को बदनाम करने और उन्हें आतंकवादी के रूप में पेश करने का गंभीर आरोप लगाया हैं. बिट्टू ने कहा कि हलफनामे में उनका नाम लेना सिख पहचान को निशाना बनाने का संकेत है.

Punjab Seed Bill: पंजाब कैबिनेट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नकली बीजों की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बनाने के लिए सीड (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025 पेश करने को मंजूरी दी.

हरियाणा में सावन के शुभ अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सोनाक्षी नंदगिरि को महामंडलेश्वर पद की पदवी दी गई. इस दौरान किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किस तरह अमेरिका और बैंगकॉक जैसे देशों में भी अखाड़े को विस्तार दिया जा रहा है.

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने फिल्मों को अलविदा कहकर 25 साल की तपस्या के बाद अध्यात्म का मार्ग चुना. महामंडलेश्वर बनने के बाद उठे विवादों के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया, लेकिन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं.

केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने अपने कॉमेडी करियर से ड्रग्स, भ्रष्टाचार और अपराध को महिमामंडित किया और वही सोच अब उनके शासन में भी दिख रही है.

हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए बंद कर दी हैं.