Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana: INLD के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, बहादुरगढ़ के पास बंदूकधारियों ने कार पर बरसाईं गोलियां

INLD Leader Nafe Singh Rathee Murder: हरियाणा विधानसभा के 26 फरवरी को होने वाले बजट सत्र से एक दिन पहले बहादुरगढ़ के निकट बड़ी वारदात हुई है. विपक्षी नेता नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई है.

nafe singh rathee haryana

INLD के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या

Nafe Singh Rathee News: हरियाणा से बड़ी खबर आई है. यहां इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर कुछ हमलावरों ने गोलियां चलाकर हत्या कर दी है. वारदात को बहादुरगढ़ के पास सड़क पर तब अंजाम दिया गया, जब रेलवे फाटक बंद था. एक कार में आए बंदूकधारी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया.

nafe singh rathee haryana

नेवी से राजनीति में आए थे नफे सिंह

नफे सिंह राठी हरियाणा की सियासत का जाना-माना चेहरा थे. वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष थे और इनेलो सुप्रीमो और पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला के करीबी थे. वह जाट कम्युनिटी से ताल्लुक रखते थे. हरियाणा में बहादुरगढ़ के जाटवाड़ा गांव में जन्मे नफे सिंह राठी की इनेलो के नेताओं और पार्टी कैडर पर मजबूत पकड़ थी. वह दो बार बहादुरगढ़ सीट से विधायक रह चुके थे. राजनीति में आने से पहले वह नेवी में थे.

हत्या से 5 दिन पहले ही तुर्की से लौटे थे

पता चला है कि आज हमलावरों द्वारा निशाना बनाए जाने से पहले नफे सिंह राठी कुछ दिनों पहले ही इस्लामिक मुल्क तुर्किए गए थे. 5 दिन पहले ही वह कुश्ती से जुड़े अलग-अलग देशों के प्रोग्राम में देश का प्रतिनिधित्व करके भारत लौटे थे.

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक धरा गया, जानिए- 15 दिन बाद कैसे हत्थे चढ़ा?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital