होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बना हुआ है बारिश का मौसम (फाइल फोटो)
Rain Alert In UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow), उन्नाव, कानपुर सहित प्रदेश के तमाम हिस्सों में देर रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. रविवार को खिली धूप के बाद अचानक हुई बारिश ने एकदम से मौसम में बदलाव कर दिया है, जिससे लोग ठिठुर रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद यूपी में पारा और नीचे जाएगा और गलन के साथ ही ठंड बढ़ेगी. कई जगहों पर सोमवार को तापमान कम रहने की सम्भावना है. मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आस-पास बने हुए हैं, जिसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आस-पास है. इस वजह से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है.
मौसम विभाग ने लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. 4 दिसम्बर को फिरोजाबाद, आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, सीतापुर और हरदोई में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं औरैया, इटावा, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, लखनऊ, उन्नाव और बाराबंकी में बारिश होने की सम्भावना जताई है तो वहीं झांसी, ललितपुर, कानपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर और रायबरेली में भी बारिश का सम्भावना जताई है.
मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के लिए चेतावना जारी की है और गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ भारी बारिश वह कहीं-कहीं बूंदाबांदी, कोहरा व धुंध की आशंका जताई है. तो वहीं 4 दिसम्बर के साथ ही 6, 7, 8 दिसम्बर को भी बदली रहने की आशंका जताई है. इसी के साथ इस साल की कड़के की ठंड के असर को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि, 8 व 9 दिसम्बर से प्रदेश में ठंड तेज हो जाएगी. इसी के साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान घर के बाहर न निकलें और न ही मवेशियों को खुले में छोड़ें. बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी सम्भावना है. इसी के साथ मौसम विभाग ने ठंड में बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है.
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…