देश

Assembly Election Result 2023: “ऐसा विचित्र परिणाम…गले से नीचे उतरना मुश्किल”, भाजपा की प्रचंड जीत पर मायावती ने दागे सवाल

Assembly Election Result 2023: नवम्बर माह में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार का रिजल्ट सामने आ चुका है, जिसमें से तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान) में भाजपा ने जीत हासिल की है तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस का साथ जनता ने दिया है. मिजोरम को लेकर आज काउंटिंग जारी है. इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान सामने आ रहा है और उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि “ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल है.”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्ट एक्स पर एक साथ कई पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा की जीत पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है, “देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा आमचुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल.” इसी के साथ उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में कहा है, ” पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व काँटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किन्तु चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह से एकतरफा हो जाना, यह ऐसा रहस्यात्मक मामला है जिस पर गंभीर चिन्तिन व उसका समाधान जरूरी. लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर ’भूल-चूक’ चुनावी चर्चा का नया विषय.

ये भी पढ़ें- MP Elections Results: मध्यप्रदेश में जीती BJP, लेकिन शिवराज कैबिनेट के 12 कैबिनेट मंत्रियों की हुई हार, नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल

परिणाम से नहीं होना है निराश

मायावती ने अपने तीसरे पोस्ट में बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है, “बीएसपी के सभी लोगों ने पूरे तन, मन, धन व दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ा, जिससे माहौल में नई जान आई, किन्तु उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है बल्कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना है.

10 दिसम्बर को होगी बैठक

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अगले पोस्ट में कहा है कि, “इस चुनावी परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की आल इण्डिया की बैठक आगामी 10 दिसम्बर को लखनऊ में आहुत.” इसी के साथ उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए एक बार फिर कहा कि,” चुनाव परिणाम से विचलित हुए बिना अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट आगे बढ़ने का हिम्मत कभी भी नहीं हारेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

14 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

40 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago