Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Pakistan Tension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS बैठक में मौजूद

भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है, जिसका जवाब भारतीय सेना मजबूती के साथ दे रही है.

Rajnath Singh

तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक.

Operation Sindoor: पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) में एक बड़ी बैठक हो रही है. इस हाई लेवल मीटिंग में तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भी मौजूद हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारतीय सेना को पाकिस्तान की सेना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

एलओसी पर गोलीबारी जारी

भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है, जिसका जवाब भारतीय सेना मजबूती के साथ दे रही है. इसी बीच पाक सेना ने 26 स्थानों पर ड्रोन से हमला किया, लेकिन सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी ड्रोन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया. भारत ने इन हमलों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर हमले किए.

यह भी पढ़ें- India PAK Clash: भारत के ड्रोन हमलों से दुश्मन की नींद उड़ी— यूं दावे बदलते रहे पाकिस्तानी, दुनिया में उड़ रहा मजाक

LoC पर हो रही फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पाकिस्तान द्वारा भारत भर में 26 स्थानों पर हमला करने के तुरंत बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की . नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई स्थानों पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital