Urdu Conclave 2026

सपा सांसद राजीव राय को फोन पर अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई, उम्र को लेकर किया ऐसा सवाल, वायरल हुआ वीडियो

Amit Shah Call Rajeev Rai Birthday: सपा सांसद सांसद राजीव राय 56 साल के हो गए हैं. जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर शुभकामनाएं दीं.

Amit Shah Call Rajeev Rai Birthday

Amit Shah Call Rajeev Rai Birthday: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय आज 56 साल के हो गए. जन्मदिन के मौके पर उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन कर शुभकामनां दीं. बातचीत के दौरान अमित शाह ने मज़ाकिया अंदाज में उनकी उम्र पूछी तो राजीव राय ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘ऑफिशियल तो 56 साल का हो गया हूं, लेकिन असल में अभी खुद को 53 का मानता हूं.’

राजीव राय ने गृह मंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि दिल्ली आने पर वे उनसे मुलाक़ात करेंगे. उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें कॉल करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी फोन कर बधाई दी. उन्होंने उम्र को लेकर ये भी कहा कि पहले के लोग नौकरी करने के लिए अपनी उम्र घटाकर बताते थे. तब कोई प्रमाण पत्र नहीं होता था. लेकिन आजकल यूपी बिहार में कई नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्र बढ़ाई है.

राजीव राय का कहना है कि राजनीतिक जीवन में यह कोई असामान्य बात नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हर साल नेता फोन कर बधाई देते हैं. यह हमारी राजनीति की परंपरा है. यहां व्यक्तिगत दुश्मनी जैसी कोई चीज़ नहीं होती, बस कुछ लोग इसे बनाए रखते हैं. मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.’

मीडिया से बातचीत में सांसद राजीव राय ने कहा कि वे हमेशा मानते हैं जीत जितनी बड़ी होती है, जिम्मेदारी भी उतनी ही बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए ज़्यादातर वादे पूरे कर दिए गए हैं और जो कुछ अधूरे हैं, उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनती है, तो कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे.

कौन हैं राजीव राय?

राजीव राय ने 2024 लोकसभा चुनाव में घोसी सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर को हराया था. सपा के भीतर उन्हें अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है और पार्टी संगठन में उनकी पकड़ मज़बूत मानी जाती है.

यूपी के बलिया जिले के सुरही गांव से ताल्लुक रखने वाले राजीव राय की शुरुआती पढ़ाई अपने स्थान निवास से की. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वाराणसी के यूपी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह बेंगलुरु गए, जहां से उन्होंने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई पूरी की. आगे चलकर उन्होंने बॉल्सब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी की है.

ये भी पढ़ें: टैरिफ पर टेंशन के बीच संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, जानिए कौन करेगा संबोधित

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read