Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्रालय ने केरल के 5 आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई, PFI से था जान का खतरा

गृह मंत्रालय ने 5 आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने (PFI ) से खतरे को देखते हुए केरल के 5 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) KS नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. सभी को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. ये नेता (PFI) की हिटलिस्ट में शामिल थे. खुफिया एजेंसी और एनआईए की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई थी कि केरल आरएसएस के कुछ नेता (PFI) के निशाने पर हैं. इसके बाद गृह मंत्रालय ने 5 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. इसके पहले पीएफआई पर बैन लगने के बाद केरल के आरएसएस दफ्तरों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी.

एनआईए को संघ के नेताओं की मिली लिस्ट

22 सितंबर को (PFI) के एक सदस्य के घर हुई छापेमारी में एनआईए को संघ के नेताओं की एक लिस्ट मिली थी. इसमें 5 नेताओं को जान से मारने का जिक्र किया गया था. इसी को लेकर गृह मंत्रालय ये सभी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है.वाई कैटेगरी की सुरक्षा में करीब 8 सीआरपीएफ के कमांडो सुरक्षा प्रदान करते हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने (PFI)  समेत उसके 8 सहयोगी संगठनों पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए और आईबी की रिपोर्ट के आधार पर केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है. उनकी सुरक्षा- में अब पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडो तैनात होंगे.

आरएसएस नेता PFI के निशाने पर

दरअसल केरल में आरएसएस नेता PFI के निशाने पर हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऐसी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी थी. दरअसल 22 सितंबर को पीएफआई के सदस्य- मोहम्मद बशीर पर रेड के दौरान एनआईए को आरएसएस नेताओं की लिस्ट मिली थी, जिसमें आरएसएस के 5 नेताओं को जान से मारने का उल्लेख था. इसी के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांचों नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital