केंद्रीय गृहमंत्रालय (Home Ministry) का पता जल्द ही बदलने वाला है. 90 सालों से यह मंत्रालय रायसीना हिल्स, नॉर्थ ब्लॉक (North Block) में है लकिन अब इसको कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) में शिफ्ट किया जा रहा है. अब तो इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
क्यों किया जा रहा है शिफ्ट ?
सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट (Central Vista Redevelopment) के अधीन पूरे मंत्रालयों के लिए कर्तव्य पथ पर दस ऑफिस भवन और एक कन्वेंशन सेंटर समेत CCS बनकर तैयार होना है. जिसमें से 3 भवन का निर्माण हो चुका है. धीरे-धीरे और भी दफ्तर नॉर्थ ब्लॉक से CCS में शिफ्ट किए जाएंगे. फिलहाल अभी की बात करे तो साउथ और नॉर्थ ब्लॉक (North Block) में प्रधानमंत्री ऑफिस (Prime Minister’s Office), रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence), गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के साथ-साथ कई और भी महत्वपूर्ण मंत्रालय है.
नॉर्थ और साउथ ब्लॉक का क्या होगा ?
CCS में सभी मंत्रालयों के शिफ्ट होने के बाद नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक (South Block) को ‘युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्राहलय’ (National Museum of Age-old India) में बदल दिया जाएगा. इस संग्राहलय में लगभग 25 हजार से तीस हजार कलाकृतियों को प्रस्तुत किया जाएगा.
दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम
अनुमान है कि यह विश्व का सबस बड़ा म्यूजियम (Museum) बनकर तैयार होगा.
क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट ?
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट (Central Vista Project) की घोषणा वर्ष 2019 में की गई थी. इस प्रोजेक्ट की आधारशिला 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी. केंद्र सरकार ने इस पूरे काम के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय योजना रखा है. कर्तव्य पथ के दोनों तरफ के क्षेत्र को ही सेंट्र विस्टा कहा जाता है.
रीडेवलपमेंट में कौन-कौन से इमारत शामिल ?
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रपति भवन (President’s House) से लेकर इंडिया गेट (india gate) तक लगभग अलग-अलग इमारतों का रीडेवलपमेंट (Redevelopment) और कंस्ट्रक्शन (Construction) का काम होना है. इस योजना के तहत संसद भवन (Parliament House,), प्रधानमंत्री आवास (Prime Minister’s residence), अलग-अलग मंत्रालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) और उप राष्ट्रपति भवन (Vice President’s House) का निर्माण किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





