विधानसभा में NC विधायक ने फाड़ी बिल की कॉपी.
J&K Assembly: वक्फ कानून को लेकर अभी भी विरोध हो रहा है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ. नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित अन्य दलों ने वक्फ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने की बात कही. जोरदार हंगामे के बीच एनसी विधायक हिलाल लोन और सलमान सागर ने वक्फ कानून की कॉपी फाड़ दी.
NC विधायकों ने फाड़ी बिल की कॉपी
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने मांग की है कि वक्फ बिल पर उनके स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाए, लेकिन बीजेपी विधायकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. तभी एनसी विधायकों ने वक्फ कानून की कॉपी फाड़ दी.
#WATCH | जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम पर स्थगन प्रस्ताव को स्पीकर द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद हंगामा हुआ।
स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा, "…मैंने नियम देखे हैं और नियम 58 के अनुसार, जो भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, उसे स्थगन के लिए नहीं लाया… pic.twitter.com/Vabqsd3CRP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
कानून के तहत चर्चा संभव नहीं
हंगामे के बीच स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर ने कहा कि मैंने नियमों को देखा है. नियम 56 और नियम 58 के मुताबिक, यह कहा गया है कि कोई भी ऐसा मामला, जो न्यायालय के अधीन है, स्थगन के लिए नहीं लाया जा सकता है. फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मुझे इसकी एक कॉपी मिली है, स्पष्ट रूप से नियम ये कहता है कि हम स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा नहीं कर सकते हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही ईद और नवरात्रि के 12 दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को शुरू हुई.
सुप्रीम कोर्ट में कानून को चुनौती
गौरतलब है कि वक्फ कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, इन सभी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय ने सहमति जताई है. हालांकि अभी तारीख सामने नहीं आई है कि इन याचिकाओं पर कब सुनवाई होगी.
वक्फ संशोधन अधिनियम संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को इस पर मुहर लगा दी, जिसके बाद वक्फ कानून देश में लागू हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


