Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: छठ पूजा के लिए पैसे मांगने पर हैवान बना पति, गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंका

Deoria: विपिन सिंह ने गांव की ही रहने वाली खुशबू सिंह से वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था. उसके घर वाले लड़की को रखने को तैयार नही हो रहे थे. इसके बाद पंचायत हुई.

आरोपी पति (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां छठ पूजा के लिए पत्नी को पति से पैसा मांगना भारी पड़ गया. क्योंकि पत्नी द्वारा पैसे मांगना पति को इतना खराब लगा कि उसने उसकी गला घोंट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. फिर शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर गांव से फरार हो गया है और शव को जंगल में फेंक दिया. हालांकि इस दौरान इस पूरे घटना को कुछ गांव वालों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी. इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर हत्यारे को 36 घंटे के अंदर दबोच लिया है और उसकी निशानदेही पर कुशीनगर जिले से महिला का शव भी बरामद कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, सुरौली पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में अभियुक्त पर केस दर्ज कर लिया है. तो वहीं पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

किया था प्रेम विवाह

गांव वालों के मुताबिक, थाना सुरौली के ग्राम सुकई परसिया निवासी आलोक उर्फ विपिन सिंह ने गांव की ही रहने वाली खुशबू सिंह से वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था. विपिन की शादी को लेकर गांव वालों ने जानकारी दी कि उसके घर वाले लड़की को रखने को तैयार नही हो रहे थे. इस पर गांव में पंचायत हुई थी, जिसके बाद परिवार राजी हो गया. तो उधर मृतका ने पिता हरि सहाय सिंह ने बताया है कि वर्ष 2019 में उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया था. शादी के कई साल बाद भी लड़का नहीं होने पर ससुरालवाले उनकी बेटी से नाराज रहते थे. वो लोग खुशबू को इस बात के लिए हमेशा परेशान करते थे और प्रताड़ित करते रहते थे. मृतका खुशबू के पिता ने हत्यारे विपिन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि विपिन भी उनकी बेटी से इस बात को लेकर मारपीट करने लगा था. दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी. इनकार करने पर आए दिन खुशबू को परेशान किया जाता था.

ये भी पढ़ें- Unnao News: तूफानी पंखे में दौड़ी बिजली, 1 परिवार के 4 बच्चों की मौत, सदमे में माता-पिता, गांव में पसरा मातम

पैसे को लेकर खेत में हुई थी कहासुनी

घटना को लेकर जानकारी सामने आ रही है, 18 नवंबर को आरोपी विपिन अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था. इसी बीच पत्नी खुशबू खेत पर पहुंची और छठ पूजा की खरीदारी के लिए पैसे मांगने लगी. गांव वालों ने बताया कि, त्योहार को लेकर खुशबू पिछले एक-दो दिन से पैसा मांग रही थी. कुछ रुपये विपिन ने पत्नी को दिए भी थे, लेकिन उसे औऱ पैसा चाहिए था. इस पर जब वह खेत में पहुंची तो वहीं पर कहासुनी हो गई और विपिन ने खुशबू पर हमला बोल दिया. वह खूशबू को मारने-पीटने लगा और फिर तैश में आकर दुपट्टे से खुशबू का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विपिन ने शव को पहले खेत में ही छुपा दिया और फिर बाद में जल्दी घर पहुंचा और वहां से ट्रैक्टर में ट्रॉली जोड़ी और फिर खेत लौट आया व बिना समय गंवाए उसने खुशबू के शव को ट्रॉली में लादकर उसके ऊपर पुआल से बिछा दिया और फिर तेजी से मौके से भाग निकला. तो वहीं इस पूरी घटना को खेत से कुछ दूरी पर काम कर रहे मजदूरों ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और फिर गांव से ही विपिन को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उससे शव के बारे में पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर खुशबू का शव भी बरामद कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital