Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“अब मेरा कोई परिवार नहीं, तेजस्वी यादव से पूछें सवाल, मुझे निकाला घर से बाहर…”, खफा रोहिणी आचार्य का VIDEO

Lalu Yadav Family Feud: रोहिणी आचार्य ने राजनीति से इस्तीफे और परिवार से अलगाव के बारे में कहा, “अब मेरे पास कोई परिवार नहीं है. मेरे भाइयों ने मुझे अलग कर दिया. वे जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते. पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी क्यों विफल हुई.”

rohini acharya bihar
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में हार के बाद बिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और परिवार से अलग होने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, “मेरा अब कोई परिवार नहीं है. आप संजय यादव, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछ सकते हैं. उन्होंने ही मुझे परिवार से बाहर निकाला है.”

रोहिणी आचार्य ने अपने भाइयों पर निशाना साधते हुए कहा,


“वे कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते…पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी क्यों विफल हुई. जब आप संजय यादव और रमीज का नाम लेते हैं, तो आपको घर से बाहर कर दिया जाता है, अपमानित किया जाता है, और यहां तक कि मारा भी जाता है.”

रोहिणी आचार्य का यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के बाद आया है.

rohini-lalu yadav

इससे पहले भी मीडियाकर्मियों से बातचीत में रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार और पार्टी के नेताओं के खिलाफ कई बार अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उनका कहना है कि परिवार के भीतर की राजनीति और निर्णयों में हस्तक्षेप ने उन्हें मजबूर किया है. इस घटनाक्रम से यादव परिवार में दरार स्पष्ट हो गई है.

RJD के जयचंदों पर रोहिणी आचार्य का वार, पार्टी और परिवार से तोड़ा नाता



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital