दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. अधिकारियों ने बैंकॉक से लौटे दो भारतीय यात्रियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़े गए आरोपी
28 सितंबर को बैंकॉक से फ्लाइट नंबर TG-323 के जरिए आए दोनों यात्रियों को स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया. कस्टम्स अधिकारियों ने उनके नीले और मैरून रंग के ट्रॉली बैग्स को एक्स-रे जांच के लिए भेजा. जांच में संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर बैग खोले गए.
तलाशी के दौरान बैगों से 13 पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए. इनमें हरे रंग का मादक पदार्थ पाया गया, जो जांच में गांजा (मारिजुआना) निकला. बरामद सामग्री का कुल वजन 6,554 ग्राम (शुद्ध वजन) था. अधिकारियों ने तुरंत दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया.
कस्टम विभाग का आधिकारिक बयान
दिल्ली कस्टम्स ने अपने एक्स (X) पोस्ट में बताया कि दोनों आरोपी बैंकॉक से टर्मिनल-3 पर पहुंचे थे. तलाशी के दौरान उनके बैगों में छिपाए गए एनडीपीएस पदार्थ की तस्करी का मामला सामने आया. अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ जब्त कर लिया.
Customs, IGI Airport Date: 28.09.2025
Operation: AIU, IGI Airport, New Delhi
Seizure: 6554 grams Ganza/Marijuana (net weight)The customs officers of IGI Airport, New Delhi, have booked a case of smuggling of green colour NDPS substance suspected ganja/marijuana concealed in… pic.twitter.com/c8pvgKPQYr
— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) October 3, 2025
किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?
जांच में यह साबित हुआ कि यात्रियों ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. उनके खिलाफ धारा 8, 20, 23 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है. कस्टम विभाग ने बताया कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा है, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.
ये भी पढ़ें: UP News: मेरठ के आदिल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी जुलकमर गिरफ्तार
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
