Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi IGI एयरपोर्ट पुलिस का ‘Touts’ पर सख्त एक्शन, रिकॉर्ड संख्या में हुईं गिरफ्तारियां

टाउट्स यात्रियों को गलत जानकारी देकर अवैध सेवाओं जैसे अनधिकृत टैक्सियों, होटलों, और खरीदारी के लिए मजबूर करते हैं. दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ टाउटिंग एंड मॉलप्रैक्टिसेज एक्ट के तहत यह अपराध है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने टाउटिंग के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 2024 में 540 टाउट्स को गिरफ्तार किया और 254 वाहनों को जब्त किया. यह आंकड़ा 2023 में हुई 264 गिरफ्तारियों और 96 वाहन जब्ती से काफी अधिक है.

टाउट्स यात्रियों को गलत जानकारी देकर अवैध सेवाओं जैसे अनधिकृत टैक्सियों, होटलों, और खरीदारी के लिए मजबूर करते हैं. यह न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालता है, बल्कि भारत की वैश्विक छवि को भी नुकसान पहुंचाता है. दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ टाउटिंग एंड मॉलप्रैक्टिसेज एक्ट के तहत यह अपराध है.

कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय

मामला 1: सितंबर 2024 में एक विदेशी यात्री से 98,700 रुपये की ठगी की गई. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अमित मल्होत्रा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर बैंक खाते फ्रीज कर दिए और यात्री का पैसा वापस दिलवाया.

मामला 2: सीआर पार्क जाने के लिए एक विदेशी यात्री से 2,500 रुपये वसूले गए, जो वास्तविक किराए से 5 गुना अधिक था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये 2 आरोपियों को कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

मामला 3: महिला यात्री को होटल बंद होने का झांसा देकर ठगने की कोशिश की गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया.

टाउटिंग रोकने के लिए व्यापक योजना

  • 24×7 एंटी-टाउटिंग टीमें: वर्दीधारी और सादी वेशभूषा में तैनात.
  • फुट और मोटरसाइकिल गश्त: भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और दूरस्थ इलाकों में तेज पहुंच.
  • संयुक्त ऑपरेशन: RAXA और DIAL के साथ तालमेल.
  • इंटेलिजेंस-आधारित कार्रवाई: “आइज एंड ईयर्स” योजना के तहत सूचनाओं का उपयोग.
  • पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम: कानूनी कार्रवाई और निगरानी.
  • क्विक रिएक्शन टीम्स (QRTs): संदेहास्पद गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नाबालिग लड़की को 9 महीने बाद किया बरामद


इन राज्यों से हुईं गिरफ्तारियां

पुलिस के कार्रवाई के कारण 2024 में 540 गिरफ्तारियां हुईं, जो 2023 में 264 थीं. 254 वाहन जब्त किए गए जो 2023 में 96 थे और एहतियाती तौर पर 41 गिरफ्तारियां की गई, जो साल 2023 में 0 थीं. गिरफ्तार टाउट्स विभिन्न राज्यों से हैं. इनमें दिल्ली से 373, उत्तर प्रदेश से 107, हरियाणा से 32 और ​बिहार से 11 आरोपी थे. गिरफ्तार लोगों में राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम भी शामिल हैं.

जागरूकता अभियान

यात्रियों को टाउटिंग के खतरों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं. आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस की यह सख्त कार्रवाई यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और भारत की छवि को सशक्त बनाने का प्रमाण है. इन प्रयासों ने आईजीआई एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्थान बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital