Bharat Express DD Free Dish

लालकिले से पहली बार RSS की तारीफ में क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi Praises RSS: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले से झंडा फहराकर देश के नाम संदेश दिया है. इस दौरान उन्होंने पहली बार RSS की तारीफ की है. आइये जानें उन्होंने क्या कहा?

PM Modi Praises RSS

पीएम मोदी ने की RSS की तारीफ

PM Modi Praises RSS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 साल पूरा होने का उल्लेख किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस संगठन की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर देश गर्व करता है. उन्होंने आरएसएस को दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताया और कहा कि यह प्रेरणा देता रहेगा.

प्रधानमंत्री मोदी का बयान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ था – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. 100 साल तक राष्ट्र की सेवा एक बहुत ही गौरवपूर्ण स्वर्णिम पृष्ठ है. व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर संघ ने 100 साल तक मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लिया और हजारों स्वयंसेवकों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया.”

आरएसएस प्रमुख का बयान

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्कल बिपन्न सहायता समिति में तिरंगा फहराया और कहा कि भारत का उद्देश्य विश्व में शांति और सुख फैलाना है. उन्होंने कहा, “भारत एक अनोखा देश है. हमारा उद्देश्य विश्व में शांति और खुशी लाना है और अपने धर्म को दुनिया के साथ बांटना है.”

ये भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद कहां हैं जगदीप धनखड़? आखिर चल गया पता; जानिए ठिकाना

आरएसएस की स्थापना और उद्देश्य

आरएसएस की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी. इसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, राष्ट्रीय चेतना जागृत करना और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना था. आरएसएस ने शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया और धीरे-धीरे इसका प्रभाव पूरे भारत में फैल गया.

पीएम मोदी पर कांग्रेस की सियासत

प्रधानमंत्री मोदी के बयान से यह स्पष्ट होता है कि वे आरएसएस की राष्ट्रसेवा की तारीफ करते हैं और इसे एक महत्वपूर्ण संगठन मानते हैं. हालांकि, कांग्रेस की प्रतिक्रिया से यह भी स्पष्ट होता है कि इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद हो सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read