पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Where Is Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद से ही जगदीप धनखड़ की सार्वजनिक अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए थे. शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और कपिल सिब्बल जैसे विपक्षी नेताओं ने तो यहां तक पूछ लिया था कि आखिर देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हैं कहां? लेकिन अब इस रहस्य पर से पर्दा उठ गया है. सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जगदीप धनखड़ अभी भी वहीं है जहां पहले थे.
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की सार्वजनिक उपस्थिति के बारे में पता नहीं चल रहा था, लेकिन अब पता चल गया है कि वे कहां हैं. ‘इंडियन एक्सप्रेस‘ के अनुसार, पूर्व जगदीप धनखड़ वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव में ही रह रहे हैं. उन्होंने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था.
विपक्षी सांसदों के सवाल
विपक्षी सांसद सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर जगदीप धनखड़ हैं कहां पर? उनकी सार्वजनिक उपस्थिति के बारे में पता क्यों नहीं चल रहा. शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल समेत कई नेता जगदीप धनखड़ कहां हैं, इस पर सवाल पूछ चुके हैं.
राज्यसभा सचिवालय की कार्रवाई
राज्यसभा सचिवालय ने 6 अगस्त को कौस्तुभ सुधाकर भालेकर, जो धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के वरिष्ठ निजी सचिव थे, को पूर्व उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया है. इससे पता चलता है कि धनखड़ की टीम अभी भी सक्रिय है और उनकी जरूरतों का ध्यान रख रही है.
ये भी पढ़ें: लाल किले पर क्यों नहीं गए राहुल-खरगे? कांग्रेस दफ्तर की फोटो हुई वायरल
उपराष्ट्रपति आवास में रहने की वजह
धनखड़ उपराष्ट्रपति रहने की वजह से दिल्ली के लुटियंस जोन में टाइप-8 के सरकारी बंगले के हकदार हैं. यह बंगला काफी बड़ा है और सुप्रीम कोर्ट के जजों, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय दलों के प्रमुखों को दिया जाता है. हालांकि, अभी तक वे शिफ्ट नहीं हुए हैं और उपराष्ट्रपति आवास में ही रह रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




