Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में आज मुकाबला, इन रास्तों से बचकर निकलें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi: आम जनता की सुविधा और सुरक्षा कारणों से, स्टेडियम में और उसके आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं.

भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज

Delhi: आज बुधवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होना है. अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्‍ली में होने वाले इस क्रिकेट मैच को लेकर यातायात से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास वाले रास्तों पर किसी भी तरह की असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए इन रास्तों से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बचने की सलाह दी है.

वहीं मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होने वाला मुकाबला दोपहर के 2 बजे से शुरु होगा. इस दौरान बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर यातायात से जुड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे. वहीं गुरु नानक चौक से असफ अली रोड और दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग पर भारी वाहन और बसों को प्रवेश पर भी रोक रहेगी.

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई यातायात निर्देशिका

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशिका में कहा गया है कि 11.10.2023 को 14:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्‍ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप क्रिकेट मैच निर्धारित किया गया है. आम जनता की सुविधा और सुरक्षा कारणों से, स्टेडियम में और उसके आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए जाते हैं.

परावर्तन/प्रतिबंध

दरियागंज से बहादुरशाह जफट मार्ग और गुझु नानक चौक से आसफ अली टोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों को अनुमति नहीं दी जाएगी. यात्रियों से अनुरोध है कि वे मैच के दिन यानी 11.10.2023 को दोपहट 2 बजे से रात ।2 बजे तक निम्नलिखित सड़कों का प्रयोग करने से बचें.

1. राजघाठ से जवाहर लाल नेहक मार्ग

2. कमला मार्केट से राजघाठ तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग

3. तुर्कमान गेट से दिल्‍ली गेठ तक आसफ अली टोड

4. बहादुटशाह जफर मार्ग सै टामचरण अग्रवाल चौक से दिल्‍ली गेट तक

स्टेडियम में प्रवेश

1. गैट नंबर ।, 2, ३, 4, 5, 6 और 7 स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं और इन गेटों पर प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से अनुमत किया जाएगा.

2. गेट नंबर 8, 9, 0,11, 12, 13, 14 और 15 सड़क पर स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में स्थित हैं और इन गेटों पर प्रवेश अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में जवाहर लाल नेहरु मार्ग से अनुमत किया जाएगा.

3. गेट नंबर 6, 7 और 8 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ स्थित हैं और इन गेटों पट प्रवेश पेट्रोल पंप के पाल बहादुरशाह जफर मार्ग से अनुमत किया जाएगा.

पार्किंग को लेकर यातायात निर्देशिका

भारत और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप क्रिकेट मैच में पार्किंग को लेकर जारी यातायात निर्देशिका के अनुसार

पार्किंग

1. स्टेडियम व उसके साथ लेबल वाहनों के लिए सीमित पार्किंग उपलब्ध है. विंडस्क्रीन पट कार पार्किंग लेबल का प्रदर्शन अनिवार्य है. पार्किंग लेबल पर वाहन का नंबर लिखा होना चाहिए. स्टेडियम के निकट वैध पार्किंग लेबल के बिना वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी.

2.कार पार्किंग लेबल धारकों को रिंग रोड, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, आसफ अली रोड या बहादुरशाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट पर “यू” मोड़ की अनुमति है) का उपयोग कटने की सलाह दी जाती है. पार्किंग स्थल P1,P2, P3 और P4 में प्रवेश केवल बहादुरशाह जफर मार्ग (पेट्रोल पंप के पास) से होगा.

सामान्य वाहन

मैच के दिन बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहक मार्ग और रिंग रोड पट राजघाट से आई पी फ्लार्ईओवर (दोनों कैरिजवे) तक किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को क्रेन द्वारा उठा लिया जाएगा व वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: NIA Raid: एनआईए की PFI पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में चल रही छापेमारी

पार्क और राईड की सुविधा

पार्क और राईड की सुविधा दर्शकों और बिना लेबल वाले वाहनों के लिए उपलब्ध है. अपने वाहनों में आने वाले सभी दर्शक सुविधा का लाभ उठाने या स्टेडियम तक चलने के लिए निम्नलिखित पार्क एंड राईड साइटों तक पहुंच सकते हैं.

1. माता सुंदरी पार्किंग
2. शांति वन पार्किंग
3. वेल्ड्रोम टोड के नीचे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital