देश

Politics: सपा नेता के दावे से हिला ‘इंडिया’ गठबंधन, विपक्षी दलों की सरकार बनी तो अखिलेश यादव बन सकते हैं प्रधानमंत्री

UP Politics: विपक्षी गठबंधन इंडिया बनने के साथ ही इसके प्रधानमंत्री को लेकर भी अटकलें जारी हैं. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल अब तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि आखिर इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा? दूसरी ओर गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इसी बीच सपा के पूर्व एमएलसी और संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी नाथ यादव का भी बड़ा दावा सामने आया है और उन्होंने यहां तक कह डाला है कि, अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रधानमंत्री हो सकते है.

फिलहाल सपा नेता के इस दावे के बाद सियासत गरम हो गई है. क्योंकि विपक्षी दलों के गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है. ऐसे में अखिलेश का नाम सामने आने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा कह रही है कि विपक्षी दलों के गठबंधन में आपस में ही फूट है. बता दें कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है और इसी के सहारे 2024 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दावा कर रही है, लेकिन इस गठबंधन का मुखिया यानी प्रधानमंत्री कौन होगा, अभी तक इस पर कोई बात तय नहीं हुई है. हालांकि इससे पहले बिहार के डिप्टी स्पीकर नीतीश कुमार को पीएम पद का प्रत्याशी बता चुके हैं और उनकी इस बात का समर्थन राजद के प्रवक्ता भी कर चुके हैं.

गाजीपुर में अखिलेश के पीएम बनाने की हो रही है मांग

वहीं, गाजीपुर जनपद जो समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है यहां से अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री बनने की मांग की जा रही है. इसी बीच काशी नाथ यादव की ओर से सामने आए बयान ने राजनीति में और भी खलबली मचा दी है. दरअसल, गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव के सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व एमएलसी और संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी नाथ यादव ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि, “अगर 2024 में गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रधानमंत्री तो हमारे अखिलेश यादव भी बन सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- Lucknow: “आत्महत्या करने जा रहा हूं “, कहकर बीकेटी विधायक के घर युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कम्प

अखिलेश यादव का स्वागत जोरदार रहा

यही नहीं काशी नाथ यादव ने मंच से ये भी कह दिया कि, इंडिया गठबंधन की पटना और मुंबई में हुई बैठकों में जितने भी पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ उसमें अखिलेश यादव का स्वागत सबसे जोरदार रहा. ऐसे में कहा जा सकता है कि, अगर 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री हमारे अखिलेश यादव भी बन सकते हैं.

मन की बात कार्यक्रम में खर्च होता है 8 करोड़ 20 लाख

काशी नाथ यादव ने मंच से अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर भी निशाना साधा और रविवार को आयोजित हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर कहा कि, पीएम हर महीने में एक बार मन की बात करते हैं. इसी के साथ दावा किया कि, हर मन की बात कार्यक्रम पर 8 करोड़ 20 लाख रुपए का खर्च आता है. उन्होंने आगे कहा कि, “अब तक करीब 100 से अधिक बार मन की बात हो चुकी है जिस पर करीब 820 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका नतीजा कुछ नहीं निकला, क्योंकि किसी भी मन की बात में किसान, नौजवान, बेरोजगारी, रोजगार या अन्य आमजन से जुड़े मुद्दे पर बात नहीं होती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago