Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India-China: LAC पर गतिरोध के बीच दिल्ली में भारत-चीन की हुई बातचीत, सैन्य चर्चा पर बनी सहमति

India-China:  LAC पर चल रहे विवाद के बीच भारत और चीन ने बुधवार को नई दिल्ली में बैठक की. बैठक में सैन्य कमांडरों के बीच अगले दौर की चर्चा जल्द कराने का निर्णय लिया गया.

India-China

India-China ( गलवान की तस्वीर)

India-China:  LAC पर चल रहे विवाद के बीच भारत और चीन ने बुधवार को नई दिल्ली में बैठक की. बैठक में सैन्य कमांडरों के बीच अगले दौर की चर्चा जल्द कराने का निर्णय लिया गया. विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि भारत और चीन 19वें दौर की वरिष्ठ कमांडर स्तर की बैठक जल्द आयोजित करने पर सहमत हैं. बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष सैन्य और राजनयिक चैनल के जरिये लगातार चर्चा कर रहे हैं.

2020 में भारत और चीन के बीच हुई थी झड़प

 

बता दें कि जून 2020 के बाद से भारत और चीन के रिश्ते में खटास बढ़ गई है. दरअसल, गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवानों और चीनी सेना के जवानों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें, भारत के 20 और चीन के करीब 40 सैनिकों की मौत हुई थी. हालांकि, चीन आज तक इस संख्या से इनकार कर रहा है. तब से अब तक सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

दोनों देशों के सैन्य अधिकारी अब तक करीब 18 बार मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई पुख्ता नतीजा नहीं निकल सका है. बुधवार को दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधी की बैठक के बाद आशा जगी है. उम्मीद है कि 19 दौर की बैठक में कुछ नतीजा निकल जाए.

यह भी पढ़ें: BrahMos: CDS जनरल अनिल चौहान बोले-आज के समय में ब्रह्मोस ही है ब्रह्मास्त्र

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि डब्ल्यूएमसीसी की बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ स्थिति की समीक्षा की और शेष क्षेत्रों में खुले तरीके से पीछे हटने के प्रस्तावों पर चर्चा की.” बयान में कहा गया है, “शांति की बहाली द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए स्थितियां पैदा करेगी.”दोनों पक्ष सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से चर्चा जारी रखने पर भी सहमत हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital