Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इजरायल में भी मोदी मैजिक! सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में छाए PM मोदी, नेसेट में गूंजी भारत की गूंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का उदाहरण इजरायल में देखने को मिला, जहां उनका नाम सड़क से लेकर संसद और सोशल मीडिया तक छाया रहा.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का एक और उदाहरण इजरायल में भी दिखा, जहां पीएम मोदी का नाम सड़क से संसद और फिर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल रहा. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिनों के इजरायल दौरे पर पहुंचे और तब से लेकर अब तक वहां का माहौल पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगा नजर आ रहा है.

आज (गुरुवार) को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पीएम मोदी और उनके इस दौरे से जुड़े हैशटैग टॉप ट्रेंड में बने रहे. इजरायल के लोग इस यात्रा को लेकर इतने उत्साहित हैं कि वे पल-पल की अपडेट देख रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

इस दौरे की सबसे खास बात पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की केमिस्ट्री रही. बेन गुरियन हवाईअड्डे पर स्वागत से लेकर याद वाशेम म्यूजियम तक, दोनों नेताओं के बीच एक अलग ही तालमेल दिखा. स्वागत के दौरान नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा के आउटफिट और पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के बीच के कलर कनेक्शन का जिक्र किया.

इस हंसी-मजाक ने माहौल को काफी खुशनुमा बना दिया और यह साफ कर दिया कि यह रिश्ता सिर्फ दो देशों के बीच का नहीं, बल्कि दो सच्चे दोस्तों का है.

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया सम्मान

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को केवल एक महान नेता ही नहीं कहा, बल्कि इजरायल की संसद (नेसेट) में उन्हें अपना भाई कहकर संबोधित किया. नेतन्याहू ने दोनों देशों के रिश्तों में आए बदलावों को एक आंकड़े के जरिए समझाया.

उन्होंने कहा,

“हमने मिलकर व्यापार को दोगुना, सहयोग को तिगुना और आपसी समझ को चौगुना कर दिया है.”

ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 3 युवा कांग्रेस नेता जिनकी वजह से भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस? शिमला में कई घंटे चला ड्रामा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital