Bharat Express DD Free Dish

त्योहार से पहले आम जनता को राहत, चीनी के दाम 60 रुपये के नीचे, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगातार चौथे दिन 60 रुपये प्रति किलो से नीचे रही. सरकार के आयात और भंडारण सीमा जैसे कदमों का असर दिख रहा है.

Sugar below ₹60 for the fourth day.

चौथे दिन 60 रुपये से नीचे चीनी

सरकार के हालिया कदमों का असर दिखने लगा है. सोमवार को देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगातार चौथे दिन 60 रुपये प्रति किलो से कम रही. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को औसत कीमत 59.57 रुपये प्रति किलो रही, जबकि रविवार को यह 58.99 रुपये थी. शुक्रवार से ही चीनी की कीमतें 60 रुपये के स्तर से नीचे आ चुकी हैं.

दक्षिण भारत में कीमतों का हाल

दक्षिणी राज्यों में कीमतों में अलग-अलग रुझान देखने को मिले. आंध्र प्रदेश में चीनी की औसत कीमत 55.56 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जो 21 अगस्त को 49.58 रुपये थी. वहीं, केरल में कीमतें 56.75 रुपये से बढ़कर 57.8 रुपये प्रति किलो हो गईं. तमिलनाडु और कर्नाटक में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र और यूपी में राहत

चीनी उत्पादन वाले बड़े राज्यों में कीमतों में कमी आई. महाराष्ट्र में औसत खुदरा कीमत 59 रुपये से घटकर 58.22 रुपये प्रति किलो हो गई. उत्तर प्रदेश में भी कीमतें 59.64 रुपये से घटकर 57.88 रुपये प्रति किलो पर आ गईं. मध्य प्रदेश में गिरावट ज्यादा रही, जहां कीमतें 62.36 रुपये से घटकर 56.57 रुपये तक पहुंच गईं. पश्चिम बंगाल में भी मामूली कमी दर्ज हुई और कीमत 60.43 रुपये रही.

ये भी पढ़ें-उद्धव से लेकर आदित्य ठाकरे तक… आखिर 6 साल बाद क्यों जागी CBI? जानिए किस पर क्या आरोप?

सरकार के सख्त कदम

21 अगस्त को केंद्र ने चीनी आयात की अनुमति दी थी और थोक उपयोगकर्ताओं व डीलरों के लिए भंडारण सीमा को और कड़ा कर दिया था. सरकार ने चीनी मिलों पर कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि देश में पर्याप्त भंडार मौजूद है. हालांकि, उत्पादन का अनुमान घटाकर 306 लाख टन कर दिया गया है, जबकि घरेलू मांग 280-285 लाख टन रहने का अनुमान है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read