Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस साल सामान्य रहेगा मानसून, लेकिन जून में होगी कम बारिश- IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अल नीनो की शुरुआत के बावजूद इस मौसम में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है.

monsoon

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल बारिश के पूरे मौसम में सामान्य मॉनसून रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि जून में देश में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है.

आईएमडी के पर्यावरण निगरानी और अनुसंधान केंद्र (ईएमआरसी) के प्रमुख डी शिवानंद पई ने कहा, ‘‘दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत, सुदूर उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में जून में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.’’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अल नीनो की शुरुआत के बावजूद इस मौसम में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने के कारण अल नीनो की स्थिति पैदा होती है. उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों वाले मॉनसून कोर जोन में मौसमी वर्षा सामान्य रहने का अनुमान है जिसका लंबी अवधि का औसत (एलपीए) 94 से 106 प्रतिशत रह सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital