Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फिर आई शीतलहर..! दिल्ली समेत उत्तर भारत में 48 घंटे भारी, IMD ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट

Weather Update Today: फरवरी में मौसम सुधरने के बजाय और बिगड़ गया है. एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ भारत में एंट्री कर रहे हैं. 5 फरवरी से 10 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर चलेगा. मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ा है. दिल्ली समेत यूपी और बिहार तापमान तेजी से गिरेगा. जानें अन्य राज्यों का हाल

india weather forecast western disturbance snowfall fog imd alert up bihar delhi ncr aaj ka mausam

Weather Update Today: फरवरी का पहला हफ्ता खत्म होने को है, लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से के लिए चेतावनी जारी की है. एक के बाद एक आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. जहां पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे और गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

5 से 10 फरवरी तक असर दिखने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहला पश्चिमी विक्षोभ आज, 5 फरवरी और कल यानी 6 फरवरी को सक्रिय रहेगा. इसके तुरंत बाद 9 और 10 फरवरी को दूसरा विक्षोभ दस्तक देगा.

पहाड़ों में कैसा रहेगा हाल? (Himalayas Weather Update)

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल (6 फरवरी) भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में आज (गुरुवार) पाले की भी चेतावनी दी गई है, जो फसलों के लिए खतरनाक हो सकता है.

यूपी-हरियाणा में ‘विजिबिलिटी जीरो’

मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बात करें तो यहां हालात सबसे खराब हैं. कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की आशंका है. पश्चिमी यूपी में 7 फरवरी तक घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है. वहीं पंजाब, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा. 5 तारिख शाम तक ठंड बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: गैस ही नहीं, हड्डियों का दर्द भगाता है त्रिफला; जानें कैसे करना है उपयोग?

यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठिठुरन (IMD Weather Forecast)

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि भले ही उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, राजस्थान) के तापमान में कोई बड़ा बदलाव न हो, लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्य भारत और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड) में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. यानी यहां सर्दी का ‘सेकंड राउंड’ देखने को मिल सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital