Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत की ऐतिहासिक जीत, तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया, अमित शाह ने दी बधाई

T20 World Cup 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता. अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई दी.

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रनों से शानदार जीत दर्ज की और तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि भारत दुनिया की पहली टीम बन गई जिसने लगातार दूसरी बार खिताब डिफेंड किया.

अमित शाह का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के साहस और मेहनत का प्रमाण है. शाह ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया और हर भारतीय को गर्व महसूस कराया. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि पिछले तीन वर्षों में लगातार छह विश्व कप में भारत की मौजूदगी विश्व क्रिकेट में भारत की ताकत को दर्शाती है.

तीन बड़े रिकॉर्ड

इस जीत के साथ भारत ने तीन ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए. पहला, लगातार दो बार (2024 और 2026) टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी. दूसरा, घरेलू धरती पर यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला मेजबान देश बना. तीसरा, भारत अब तक कुल तीन बार (2007, 2024, 2026) टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इकलौती टीम है.

बल्लेबाजों का तूफान

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी. संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 52 रन और ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 54 रन की तेज़ पारी खेली. अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर 26 रन जोड़कर भारत को 255/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें-‘मैं बहुत परेशान हूं, शरीर छोड़ना पड़ेगा…’, जोधपुर के व्यापारी की मौत का ‘लाइव’ राज, वीडियो से खुली पुलिस की पोल

गेंदबाजों का कमाल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. टिम सेफर्ट ने 52 रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट हासिल किए. शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर तीसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीत ली.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital