सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (IAF) ने स्पष्ट किया है कि देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए वायुसेना द्वारा तैनात किया गया एयर डिफेंस अम्ब्रेला पूरी तरह प्रभावी है.
बीती रात खतरे की आशंका के बीच वायुसेना ने काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (C-UAS), पेचोरा मिसाइल सिस्टम, SAMAR सिस्टम और वायु रक्षा तोपों जैसे कई अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का कुशलतापूर्वक उपयोग किया.
वायुसेना ने कहा कि उनका मजबूत और अभेद्य वायु रक्षा कवच उच्चतम सतर्कता पर है और किसी भी हवाई खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
IAF का संतुलित और सटीक जवाब
भारतीय वायुसेना ने यह भी बताया कि वायु खतरे का जवाब संयमित और रणनीतिक ढंग से दिया गया, ताकि न केवल खतरे को निष्क्रिय किया जा सके बल्कि नागरिक आबादी की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके.
भारतीय वायुसेना लगातार आकाशीय सीमाओं की निगरानी कर रही है और किसी भी दुस्साहस का त्वरित और निर्णायक जवाब देने के लिए तैनात है.
ये भी पढ़ें: 15 वर्षीय छात्रा से बलात्कार के मामले में दोषी शिक्षक को मिली उम्रकैद की सजा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
