Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जापान में हुई कई उच्चस्तरीय मुलाकातें…भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा- आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ भारत के ‘एकजुट’

शुक्रवार को जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के पूर्व रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो की महानिदेशक शिनाको त्सुचिया के साथ बैठक की.

आतंक को लेकर पाकिस्तान के रवैये और पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में दुनिया को बताने के लिए भारतीय संसदों का प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जा रहा है.

शुक्रवार को जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के पूर्व रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो की महानिदेशक शिनाको त्सुचिया के साथ बैठक की. बैठक के दौरान सांसदों ने आतंकवाद के हर रूप से लड़ने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया. जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने भी बैठक में भाग लिया.

एक्स पर एक पोस्ट में जापान में भारतीय दूतावास ने कहा, “जापान के पूर्व रक्षा मंत्री महामहिम मिनोरू किहारा और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो की महानिदेशक शिनाको त्सुचिया के साथ भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के बीच उपयोगी बातचीत हुई. आतंकवाद के हर रूप से लड़ने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया गया.”

इससे पहले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की आतंकवाद-रोधी शोध समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष और जापान के पूर्व न्याय मंत्री यासुहिरो हनाशी से मुलाकात की. अपनी बैठक में सांसदों ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ भारत के “एकजुट और दृढ़ रुख” को दोहराया.

भारत से एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने रायसीना टोक्यो 2025 के उद्घाटन सत्र में भाग लिया. इस सेशन में वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए जापान के समर्थन को दोहराया.

भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद संजय कुमार झा कर रहे हैं. यह 22 से 24 मई तक जापान का दौरा कर रहा है. प्रतिनिधिमंडल में राजदूत मोहन कुमार, भाजपा सांसद हेमंग जोशी, सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, भाजपा सांसद बृज लाल और भाजपा सांसद प्रदान बरुआ शामिल हैं.

वहीं डेलिगेसन ने कल जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के वर्तमान उपाध्यक्ष तथा जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रतिनिधि सभा समिति के अध्यक्ष ताकाशी एंडो से भी मुलाकात की.

दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों के लिए जापान के निरंतर समर्थन की पुष्टि की. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख जापानी थिंक टैंकों के साथ भी बातचीत की, जिसमें प्रतिभागियों को आतंकवाद पर भारत की ‘ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के बारे में जानकारी दी गई.

चर्चा के दौरान भारत के आतंकवाद विरोधी रुख के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की राष्ट्रीय सहमति और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दृढ़ दृष्टिकोण को दर्शाता है. यह दुनिया को आतंकवाद के लिए ज़ीरो टॉलरेंस के देश के मजबूत संदेश से अवगत कराएगा.


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की गिरी हुई हरकत, टर्बुलेंस में फंसे भारतीय प्लेन को अपने एयरस्पेस में प्रवेश करने की नहीं दी अनुमति, फ्लाइट का आगे का हिस्सा टूटा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital