Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल जाएंगी अयोध्या, करेंगी रामलला के दर्शन

President Draupadi Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल एक मई को अयोध्या दौरे पर रहेंगी. जहां वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगी.

President-Draupadi-Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. (फाइल फोटो)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

President Draupadi Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल एक मई को अयोध्या दौरे पर रहेंगी. जहां वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी और कुबेर टीला भी जाएंगी. शाम में राष्ट्रपति के सरयू आरती में भी शामिल होंगी. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में उनके स्वागत के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौजूद रहने की उम्मीद बताई जा रही है.

राष्ट्रपति भवन ने जारी किया बयान

राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा, ‘‘अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन करेंगी और आरती में हिस्सा लेंगी.’’ बयान में कहा गया है कि वह सरयू पूजा और आरती में भी हिस्सा लेंगी.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के इस फल विक्रेता के मुरीद हुए PM Modi, प्रधानमंत्री ने जमकर की तारीफ

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital