Bharat Express DD Free Dish

इंसाफ की कुर्सी पर आसमान से गिरी शामत! इंदौर में सुनवाई के दौरान जज के सिर पर गिरा पंखा, मची अफरा-तफरी

Indore Court Accident: इंदौर के एडीजे कोर्ट रूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से घूम रहा सीलिंग पैन अचानक से जज के सिर के ऊपर जा गिरा. हादसे के समय कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. अचानक हुए इस हादसे से कोर्ट में हंगामा मच गया.

Indore Court Accident

Indore Court Accident: इंदौर के एडीजे कोर्ट रूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से घूम रहा सीलिंग फैन अचानक से जज के सिर के ऊपर जा गिरा. हादसे के समय कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. अचानक हुए इस हादसे से कोर्ट में हंगामा मच गया. आनन-फानन में जज को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज रफ्तार में घूम रहा पंखा सीधे एडीजे जज के सिर पर गिर गया. जिससे इतनी तेज आवाज हुई कि कोर्ट में मौजूद सभी लोग डर गए. हादसे के बाद तत्काल जज साहब को अस्पताल के लिए ले जाया गया.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने एडीजे का इलाज शुरू कर दिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल एडीजे को अवकाश पर भेज दिया गया है. इस हादसे में वो घायल हो गईं थी.

कोर्ट में ना टॉयलेट है ना बुनियादी सुविधाएं

मिल रही जानकारी के मुताबिक कोर्ट में सुविधाओं का घोर अभाव है. परिसर में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के लिए टॉयलेट तक नहीं है. एक ही टॉयलेट है जिसका सभी लोग उपयोग करते हैं.

बारिश के दिनों में लीकेज की समस्या

अधिवक्ताओं ने मीडिया को बताया कि कोर्ट रूम की हालत भी दयनीय है. बारिश के दिनों में लीकेज की समस्या होती है. इसके अलावा कोर्ट रूम की वायरिंग भी बेहद पुरानी है. जिसकी वजह से बिजली की भी समस्या आए दिन होती रहती है. यहां पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है. लेकिन आजतक इनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें- सिस्टम की नाक के नीचे शर्मसार हुई बेटियां! छत्तीसगढ़ के हॉस्टल में 2 नाबालिग सहित 3 छात्राएं मिली 5 महीने की प्रेग्नेंट

बता दें कि, इस कोर्ट की जगह पीपल्याहान में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक उस बिल्डिंग को बनने में अभी एक साल से ज्यादा का समय लगेगा. यह बिल्डिंग पूरी तरह एयरकंडिशंड होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read