Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Congress में आंतरिक कलह, वो अब हमारे नहीं रहे…कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कही ये बात

Congress पार्टी के मुरलीधरनने कहा कि शशि थरूर को अब तिरुवनंतपुरम में किसी भी पार्टी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा

"Congress में आंतरिक कलह, वो अब हमारे नहीं रहे…कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कही ये बात - भारत एक्सप्रेस"

Congress, internal conflict, K. Muralidharan, Shashi Tharoor, Thiruvananthapuram, national security stance, Operation Sindoor, party rift, Kerala leadership, political controversy.

कांग्रेस (Congress) पार्टी के अंदर आंतरिक कलह अब खुलकर सतह पर आ गया है. पार्टी के अंदर बढ़े हुए तनाव के बीच वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. मुरलीधरन (K. Muralidharan) ने रविवार को घोषणा की कि शशि थरूर (Shashi Tharoor) को अब तिरुवनंतपुरम में किसी भी पार्टी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा, जब तक कि वह प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर अपना रुख नहीं बदलते. उनकी टिप्पणियों ने थरूर और पार्टी के केरल नेतृत्व के बीच बढ़ते दरार को उजागर कर दिया है.

मुरलीधरन ने क्या कहा ?

मुरलीधरन ने कहा,

“जब तक वह (थरूर) अपना रुख नहीं बदलते, हम उन्हें तिरुवनंतपुरम में आयोजित किसी भी पार्टी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करेंगे. वह हमारे साथ नहीं हैं, इसलिए उनके किसी कार्यक्रम का बहिष्कार करने का सवाल ही नहीं उठता.”

वरिष्ठ नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस (Congress) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार से भिड़ने की तैयारी कर रही हैं.

संसद का मानसून सत्र

सत्र में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के परिणामों पर सवाल-जवाब की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े- UP News: धर्मांतरण के नाम पर राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र अब नहीं चलेगा: विधायक Dr. Rajeshwar Singh ने की केंद्रीय कानून की मांग

शशि थरूर ने क्या कहा ?

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत अमेरिका (America) गए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (All Party Delegation) का नेतृत्व करने वाले थरूर ने इससे पहले कोच्चि में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि राष्ट्रीय हित दलीय राजनीति से पहले आना चाहिए. उन्होंने कहा,

“हमें हमेशा देश को सर्वोपरि रखना चाहिए। राजनीतिक दल देशों को बेहतर बनाने के लिए होते हैं”

मुरलीधरन को रास नहीं आई बात

हालांकि, मुरलीधरन सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को उनकी यह टिप्पणी रास नहीं आई है. मुरलीधरन ने हाल ही में थरूर की उस सर्वेक्षण को साझा करने के लिए आलोचना की थी, जिसमें उन्हें यूडीएफ का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद का उम्मीदवार बताया गया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital