Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: 28 देशों में यूपी के पर्यटन स्थलों को लेकर होगा इंटरनेशनल रोड शो, ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करने के लिए योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

Lucknow: यूपी को सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटन स्थल के तौर पर देश-विदेश में प्रस्तुत करने के लिए योगी सरकार ने काम शुरू कर दिया है. पर्यटन विभाग लगातार इस ओर कार्य कर रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ANI)

UP News: उत्तर प्रदेश को विश्व पटल पर लाने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में अब योगी सरकार ने यूपी के सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटन स्थलों के बारे में देश-दुनिया तक जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की है. प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ ही अन्य प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्रों के प्रति देश-दुनिया में रुचि पैदा करने के उद्देश्य से सीएम योगी के निर्देशन में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है. इसी के तहत ब्रांड यूपी को प्रमोट किया जाएगा.

इन देशों में होगा कार्यक्रम

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने यूपी ब्रांड को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है. नेशनल व इंटरनेशनल रोड शो के आयोजन के दृष्टिगत इंटरनेशनल ब्रांड बिल्डिंग, मार्केटिंग, पब्लिसिटी व संचालन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. तो वहीं योगी सरकार की कार्ययोजना के मुताबिक, ब्रिटेन के लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम व ग्लासगो तो वहीं स्पेन के मैड्रिड, बिलबाओ, बार्सिलोना व इटली के रोम, मिलान व जर्मनी के बर्लिन, म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट में इंटरनेशनल रोड शो का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP News: आज अयोध्या में सीएम योगी विकास कार्यों का लेंगे जायजा, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इन तारीखों पर करेंगे पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन

ब्रांड यूपी को प्रोत्साहित करने को किया जाएगा ये काम

इसी के साथ ही ब्रांड यूपी को विदेश के तमाम देशों तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार दुनिया के प्रमुख 12 इंटरनेशनल ट्रेड फेयर्स, ट्रैवल फेयर्स व एक्सपो में कैंपेन-रोड शो आदि माध्यमों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और ब्रांड यूपी के बारे में सभी को बताएगी. इजरायल,जापान,अमेरिका, चीन, सिंगापुर, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, इजरायल, रूस व यूएई आदि में प्रमुख रूप से अभियान चलाया जाएगा. तो इसी के साथ ही 28 देशों के 50 शहरों में विभिन्न आयोजनों में उत्तर प्रदेश को टूरिस्ट हब के तौर पर प्रोजेक्ट करने की भी रूपरेखा तैयार की गई है. बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही शहर को आध्यात्मिक पर्यटन के तौर पर विकसित किया जा रहा है. तो वहीं अयोध्या में तमाम विकास कार्य भी हो रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय में अयोध्या प्रदेश मे एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी. हालांकि मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, झांसी सहित प्रदेश के तमाम हिस्से हैं, जहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest