IPS बुशरा बानो के तबादले पर विवाद
Bushra Bano Transfer: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में ASP पद पर तैनात 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो का तबादला चर्चा का विषय बन गया है. आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘इंशाअल्लाह’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
कांग्रेस सांसद का सरकार पर निशाना
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने एक्स पर लिखा कि वीडियो को सनसनीखेज बनाकर पेश किया और महिला IPS को ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार बनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उनका साथ देने के बजाय अगले ही दिन उनका तबादला कर दिया.
वीडियो में क्या था?
बुशरा बानो ने UPSC उम्मीदवारों को प्रेरित करने के लिए एक वीडियो बनाया था. इसमें उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिहायशी कोचिंग अकादमी की भूमिका और अपनी तैयारी के अनुभव साझा किए. वीडियो की शुरुआत उन्होंने ‘अस्सलामुअलैकुम’ से की और अंत में ‘इंशाअल्लाह’ व ‘जजाकल्लाह’ जैसे शब्द बोले. इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ और आलोचना शुरू हो गई.
बंगाल के गृह सचिव से शिकायत
एक वेबसाइट ने इस वीडियो को लेकर बंगाल के गृह सचिव से शिकायत की. आरोप लगाया गया कि IPS अधिकारी ने धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन ‘वंदे मातरम’ या ‘जय हिंद’ नहीं कहा. शिकायत के बाद राज्य सरकार ने बुशरा बानो का तबादला कर दिया और उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट बना दिया.
ये भी पढ़ें- एयर मार्शल के इंटरव्यू पर सवाल, ट्रस्ट ने दिखाई लिस्ट तो बैकफुट पर आए IPS, क्या है पूरा विवाद?
कहां हुई है नई पोस्टिंग?
बुशरा बानो की जगह पार्थ घोष को खड़गपुर का अतिरिक्त एसपी नियुक्त किया गया है. वहीं, जहां बुशरा को भेजा गया है वहां से सुभेंदु मंडल को हटाकर चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त डीसी बनाया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
