Bharat Express DD Free Dish

हैदराबाद की ‘लेडी सिंघम’ का खौफनाक स्टिंग: 40 मनचलों ने घेरा, 3 घंटे तक झेलना पड़ा टॉर्चर; फिर जो हुआ उसे देख कांप उठे अपराधी!

B Sumathi ने महिला सुरक्षा जांचने के लिए आम महिला बनकर हैदराबाद बस स्टैंड पर सीक्रेट ऑपरेशन चलाया. 3 घंटे तक छेड़छाड़ झेलने के बाद पुलिस ने 40 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर बड़ा एक्शन किया…

IPS Sumathi secret operation Hyderabad: क्या हो जब शहर की पुलिस कप्तान खुद एक साधारण महिला बनकर सड़क पर उतरे और उसे ही शोहदे घेर लें? हैदराबाद के दिलसुखनगर बस स्टैंड पर जो हुआ, उसने न केवल पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है बल्कि आधी रात को महिला सुरक्षा के दावों की धज्जियां भी उड़ा दी हैं.

दरअसल मलकाजगिरि की नई पुलिस कमिश्नर बी. सुमति (IPS) ने पद संभालते ही एक ऐसा ‘खतरनाक’ ऑपरेशन (Lady Police Officer secret operation) चलाया, जिसने यह साबित कर दिया कि खाकी वर्दी के पीछे एक जांबाज अफसर कैसे सिस्टम की सड़ांध को बाहर खींच लाता है.

बस स्टैंड पर मनचलों का शिकार बनीं खुद कमिश्नर

2006 बैच की जांबाज आईपीएस अधिकारी बी. सुमति ने मलकाजगिरि कमिश्नर का पदभार संभालते ही पहले दिन एक ‘सीक्रेट मिशन’ प्लान किया. वे बिना किसी गनर या सरकारी गाड़ी के, साधारण कपड़े पहनकर आधी रात को दिलसुखनगर बस स्टैंड पहुँचीं. वे वहां एक आम मुसाफिर की तरह बस का इंतजार करने लगीं, ताकि यह जान सकें कि रात के अंधेरे में एक अकेली महिला शहर में कितनी सुरक्षित है.

40 बदमाशों का घेरा और 3 घंटे का ‘टॉर्चर’

कमिश्नर सुमति का अनुभव (Lady Police Officer secret operation) बेहद डरावना रहा. लगभग 40 बदमाशों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया. इनमें से कुछ कॉलेज छात्र थे, तो कुछ शराब और गांजे के नशे में धुत अपराधी. रात 12 बजे से लेकर तड़के 3 बजे तक ये बदमाश उन्हें परेशान करते रहे, फब्तियां कसते रहे और पीछा किया. चौंकाने वाली बात यह थी कि वहां से पुलिस की गश्ती गाड़ियां गुजरीं, लेकिन किसी भी जवान ने रुककर यह पूछने की जहमत नहीं उठाई कि एक महिला को इतने लोग क्यों घेरे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब से मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री

स्टिंग ऑपरेशन ने खोले बड़े राज(Hyderabad News)

3 घंटे तक खुद इस प्रताड़ना को झेलने के बाद कमिश्नर सुमति ने अगले 3 दिनों तक इलाके की गुप्त रूप से निगरानी की. जब पुख्ता सबूत हाथ लग गए, तो पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए 40 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया. इसमें कई हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी शामिल थे. कमिश्नर ने न केवल इन बदमाशों की क्लास लगाई, बल्कि इलाके में नाइट पेट्रोलिंग में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी कड़ा संदेश दिया है.

कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ बी. सुमति?

बी. सुमति कोई साधारण अधिकारी नहीं हैं. तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले के एक छोटे से गांव से निकलीं सुमति स्पेशल इंटेलिजेंट ब्रांच (SIB) में आईजी रह चुकी हैं. उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है. उन्होंने करीब 600 माओवादियों का आत्मसमर्पण कराया था. खुफिया ऑपरेशन्स और आतंकवाद विरोधी अभियानों की माहिर सुमति ने अब मलकाजगिरि में अपनी तैनाती के साथ ही अपराधियों को साफ कर दिया है कि उनका ‘राज’ अब खत्म होने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read