बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
फोटो— आईआरएस अफसर रवि अग्रवाल
CBDT New Chairman Ravi Agarwal: केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स कैडर से 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. रवि अग्रवाल जुलाई 2023 से सीबीडीटी (Administration) के मेंबर के रूप में कार्यरत हैं.
आज कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि अग्रवाल 1 जुलाई से 30 सितंबर को अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक CBDT के अध्यक्ष रहेंगे. उसके बाद उन्हें 30 जून 2025 तक अनुबंध के आधार पर फिर से नियुक्त किया जाएगा, जो कि केंद्र सरकार के पुनर्नियुक्त अधिकारियों पर लागू सामान्य नियमों और शर्तों पर होगा.
रवि अग्रवाल 1986 बैच के आईआरएस अधिकारी (IT) नितिन गुप्ता की जगह लेंगे. नितिन गुप्ता को जून 2022 में CBDT प्रमुख नियुक्त किया गया था. वे 30 सितंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए और सरकार ने उन्हें 30 जून 2024 तक फिर से नियुक्त किया.
— भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…