Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBDT Chairman: IRS अफसर रवि अग्रवाल बने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नए चेयरमैन

आईआरएस अफसर रवि अग्रवाल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. वह आईआरएस अधिकारी (IT) नितिन गुप्ता की जगह लेंगे.

irs-ravi-agrawal-cbdt-chairman

फोटो— आईआरएस अफसर रवि अग्रवाल

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

CBDT New Chairman Ravi Agarwal: केंद्र सरकार ने इनकम टैक्‍स कैडर से 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. रवि अग्रवाल जुलाई 2023 से सीबीडीटी (Administration) के मेंबर के रूप में कार्यरत हैं.

आज कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि अग्रवाल 1 जुलाई से 30 सितंबर को अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक CBDT के अध्यक्ष रहेंगे. उसके बाद उन्हें 30 जून 2025 तक अनुबंध के आधार पर फिर से नियुक्त किया जाएगा, जो कि केंद्र सरकार के पुनर्नियुक्त अधिकारियों पर लागू सामान्य नियमों और शर्तों पर होगा.

irs-ravi-agrawal-new-cbdt-chairman

 

रवि अग्रवाल 1986 बैच के आईआरएस अधिकारी (IT) नितिन गुप्ता की जगह लेंगे. नितिन गुप्ता को जून 2022 में CBDT प्रमुख नियुक्त किया गया था. वे 30 सितंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए और सरकार ने उन्हें 30 जून 2024 तक फिर से नियुक्त किया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital