केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुखयमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chauhan) चौहान ने हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है. यह मुलाकात करीब दो साल बाद हुई है और इसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
45 मिनट तक मुलाकात
सूत्रो की माने तो रविवार को दिल्ली के झंडेवालान में संघ कार्यालय केशवकुंज में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और RSS प्रमुख मोहन भागवत के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई. इससे पहले शिवराज सिंह चौहान प्रगति मैदान के भारत मंडपम में गायत्री परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहां उनके साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और डॉ चिन्मय पंड्या भी मंच पर मौजूद थे. कार्यक्रम खत्म होते ही शिवराज सिंह चौहान सीधे संघ कार्यालय पहुंचे और मोहन भागवत से बंद कमरे में मुलाकात की. इसके बाद वे दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना हो गए जहां सोमवार को वे IISER भोपाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.
करीब एक साल से अध्यक्ष पद को लेकर BJP में असमंजस
BJP में पिछले एक साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस बना हुआ है. चुनाव में देरी की एक बड़ी वजह संघ और पार्टी के टॉप मैनेजमेंट के बीच तालमेल की कमी मानी जा रही है. ऐसे में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की मोहन भागवत से मुलाकात को अध्यक्ष पद की रेस से जोड़कर देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-एक्स्ट्रा टैरिफ में बस 48 घंटे बाकी, भारत का सख्त जवाब…हितों से नहीं होगा कोई समझौता, अब तक क्या-क्या हुआ?
उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव?
कुछ लोगों का मानना है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव हो जाने के बाद बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव हो सकता है. वहीं बीजोपी 28 सितंबर से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है. शिवराज सिंह चौहान का नाम अब इस रेस में आगे है और राजनीतिक पंडितों का ऐसा मानना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वे पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
