Bharat Express DD Free Dish

Jagdeep Dhankhad Resigns: जगदीप धनखड़ का इस्तीफा…क्या बिहार से ये आदमी बनने वाले हैं अगले उपराष्ट्रपति?

सोमवार रात अचानक उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ((Jagdeep Dhankhad)) ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया.

Jagdeep Dhankhar

सभापति जगदीप धनखड़.

Jagdeep Dhankhad Resigns: सोमवार रात अचानक उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़  (Jagdeep Dhankhad) ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया. ऊपर की खबर ऊपर खत्म हो गई है. पर कयास को पर होते हैं और कयास ऊपर से उठकर बहुत तेजी से देश भर में दौड़ लगा रहा है.

इधर जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हुआ उधर कयास भागते-भागते पहले पटना पहुंच गया है. सूत्रों के मुताबिक, ये यहां से किसी को लेकर दिल्ली जाने वाला है. वहां दिल्ली में इस व्यक्ति को बिठा कर कयास फिर पटना आएगा. पर इस बार कयास किसी को लेने नहीं, देने आएगा. एक आदमी तेरा-एक आदमी मेरा के फॉर्मूले पर.

कयास का ये आदमी पहले भी यहां बार-बार आने की इच्छा जता चुका है. आप उसका सीना चीर कर देख सकते हैं, पटना हॉलमार्क वाला गंगा मरीन ड्राइव के मोमोज मिलेंगे.

आखिर इ उठा पटक का मौसम कैसे बन गया ?

बस कुछ महीने बाद पाटलीपुत्र की हवा एक बार फिर रिबूट होने वाली है. उससे पहले हर तरफ कोटे का सारा एमबी खर्च कर सभी अपडेट डाउनलोड करने की रेस लगी है. प्लेस्टोर पर नइका समन ऐप तो आते ही रहता है पर उसमें से कुछ ऐप आते ही मिलियन में डाउनलोड हो जाता है. ऐसा ही कुछ पटना में हो रहा है.

एक ऐप के यूजर्स हर दिन पहले से ज्यादा बढ़े हुए दिख रहे हैं, ऐसे में कंपटीशन हार्ड हो रहा है. साथ ही पहले से कंपटीशन के साथी के जोरदार वापसी करने का डर भी सता रहा है. इसके अलावा जो ऐप पहले से है उससे थोड़ा वाइब मैच नहीं हो रहा है और उसमें यूजर्स नया-नया फीचर्स मांग रहे हैं. उसका लोगो आइकॉन भी लगातार एक ही है, जिससे थोड़ा बोरिंग फील हो रहा है.

तो क्या कयास का पहला आदमी अब दिल्ली में ही ठहरेगा? देखिए पलटा-पलटी तो चलते न रहता है जी. मन फिट नहीं बैठा तो फिर पटना आ जाएगा. वैसे भी घने अंधेरे में टिमटिमाती रौशनी का भी सहारा काफी होता है. “कुर्सी पगलु”

हालांकि ये सब कोरी कयास है, आप कयास को ज्यादा पकड़ के न बैठिएगा. हम आपको पहले ही बता चुके हैं कयास बहुत तेजी से दौड़ लगा रहा है.


ये भी पढ़ें:  Jagdeep Dhankhar Resigns: देश के उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्‍तीफा, स्वास्थ्य कारणों से पदमुक्त हुए


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read