Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तानी ISI को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में जैसलमेर का शख्स गिरफ्तार

आरोप है कि वह पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंटों और नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात एजेंटों को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था.

गिरफ्तार आरोपी.

राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर जिले के भगु का गांव निवासी शाकुर खान को गोपनीय और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है. शाकुर खान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक पोकरण, सालेह मोहम्मद का पर्सनल असिस्टेंट (PA) रह चुका है. आरोप है कि वह पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंटों और नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात एजेंटों को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शाकुर खान के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act), 1923 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

यह FIR PHQ पुलिस स्टेशन, जयपुर में दर्ज की गई है. शुरुआती पूछताछ के लिए शाकुर खान को पुलिस थाने बुलाया गया था. लेकिन जब जासूसी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई, तो उसे आज ही आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

राजस्थान पुलिस की हिरासत में शाकुर खान से पूछताछ जारी है. उस पर भारतीय सेना से संबंधित रणनीतिक व गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंटों को देने का गंभीर आरोप है.


ये भी पढ़ें: ISI और खालिस्तानी लिंक: गगनदीप सिंह गिरफ्तार, देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा करने का आरोप


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read