All Party Meeting India: मध्य पूर्व में उपजे संकट के बीच बुधवार को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें ईरान युद्ध की वजह से मध्य पूर्व के हालात और सरकार की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई. मीटिंग के दौरान विपक्ष ने ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर सवाल किया, जिसपर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान दलाल देश है हम नहीं.
दरअसल ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग को रोकने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मध्यस्थता की पेशकश की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्य पूर्व में चल रही जंग को रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच एक सार्थक वार्ता की जरूरत है. दोनों पक्षों की मेजबानी के लिए पाकिस्तान तैयार है.
पाकिस्तान दलाल देश है- विदेश मंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में विपक्षी सांसद धर्मेंद्र यादव और मुकुल वासनिक ने भारत सरकार से मध्यस्थता संबंधी सवाल किया. जिसपर सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा साल 1981 से कर रहा है, यह कोई नया नहीं है. जिसपर भारत के विदेश मंत्री रविशंकर ने कहा कि पाकिस्तान दलाल देश है, हम ऐसा काम नहीं करेंगे.
यह सर्वदलीय बैठक लगभग 2 घंटे तक चली. जिसके बारे में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विपक्ष के जितने सवाल थे उन सभी के बारे में सरकार ने पूरी जानकारी दी. विपक्ष जवाब से संतुष्ट है.
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर थे विपक्ष के कई सवाल
उन्होंने बताया कि कई विपक्षी सदस्य होर्जुम स्ट्रेट से भारत आने वाले पेट्रोलियम और गैस से जुड़ी जानकारी चाही. जिसके बारे में उन्हें पूरी तरह बताया गया. भारत ने पहले ही 4 जहाज सुरक्षित कर दिये हैं.
वहीं कुछ विपक्षी सांसद ईरान युद्ध के चलते एशिया के हालात का भारत पर असर संबंधी जानकारी चाही. उनका यह भी सवाल था कि इससे भारत पर क्या असर पड़ेगा और भारत सरकार के क्या उपाय हैं. जिसपर विस्तृत रूप से जवाब दिया गया.
विपक्ष सरकार के कदम का करेगा समर्थन
रिजिजु ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि विपक्ष ने कहा है कि इस संकट के समय में सरकार जो भी फैसला लेगी, जो भी कदम उठायेगी, हम उसका समर्थन करेंगे.
ये भी पढ़ें- ईरान का वो डेथ ट्रैप जहां बेबस है अमेरिकी नेवी! जानें क्यों होर्मुज का ताला खोलना ट्रंप के लिए है सबसे बड़ी चुनौती
जानकारी के मुताबिक इस सर्वदलीय बैठक की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

